
नेता रवि भूषण राजन नहीं रहे
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में महाराष्ट्र जनता दल (एस) के सैकड़ों नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शामिल होने वालों में जनता दल (एस) के वरिष्ठ नेता प्रताप हागेंडी, रेवन भोंसले, जितेन्द्र सतपालकर, डॉ0 विलास सुरकर, अल्ताफ हुसैन, मुस्तकीम डिग्निटी, शाने हिन्द, डॉ0 पीडी जोशी पारोदकर तथा मोइन अख्तर के नाम उल्लेखनीय है।
यह भी पढ़े : बल्क ड्रग पार्क के लिए खरा सोना साबित होगा बुंदेलखंड का ललितपुर
नेताओं ने कहा कि हम सब लोग जनता दल सेकुुलर में थे लेकिन पार्टी ने भाजपा के साथ जाने का फैसला लिया है जो महाराष्ट्र इकाई के 80 फीसदी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मंजूर नहीं है। हम लोगों ने जनता दल सेकुलर छोड़ने का फैसला किया है। महाराष्ट्र इकाई जनता दल सेकुलर के 90 फीसदी नेता अब समाजवादी पार्टी में शामिल होकर श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में काम करेंगे। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी मजबूत है।
यह भी पढ़े : साइकिल यात्रा : गम में डूबा साइकिल यात्रा का जश्न
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अबू आसिम आजमी ने शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में नेताओं को खुलकर काम करने का मौका मिलेगा। सभी नेता जिस भावना से पार्टी के साथ आये है उन्हें पूरा सम्मान मिलेगा। समाजवादी पार्टी साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ रही है। इन नेताओं के आने से पार्टी की ताकत बढ़ेगी और मजबूती बढ़ेगी।
यह भी पढ़े : SGPGI Lucknow: पूर्व MP और बीजेपी नेता के बेटे की मौत, डाक्टरों के पकड़े पैर, नहीं मिला इलाज
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि जिन सिद्धांतों और मूल्यों को लेकर आप सभी चले है समाजवादी पार्टी में उसे और मजबूती मिलेगी। सभी को काम करने का मौका मिलेगा। समाजवादी पार्टी की ताकत बढ़ेगी।
पीडीए साइकिल यात्रा
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जनेश्वर मिश्र पार्क तक जाने वाली थी, लेकिन यात्रा के बीच में सपा नेता रवि भूषण राजन को हार्ट अटैक आ गया। अखिलेश यादव ने उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।
Published on:
30 Oct 2023 07:36 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
