
बीजेपी अपने दिन गिन रही : अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि 2024 के लिए उनका लक्ष्य राज्य की सभी 80 सीटें जीतना होगा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में चुना जाना है और इसके लिए मैं अपने कैडर से यह सुनिश्चित करने का आह्वान करता हूं कि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनावों में यूपी से सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करे।
बीजेपी अपने दिन गिन रही : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 80 संसदीय सीटों पर हार का स्वाद चख सकती है। अखिलेश यादव ने कहा, जिस पार्टी ने अगले 50 साल तक शासन करने का दावा किया, वह अब अपने दिन गिन रही है। उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष को राज्य के दो मेडिकल कॉलेजों का दौरा करना चाहिए, तब वह समझेंगे कि वे कितनी सीटें जीतने जा रहे हैं।
अपनी बात को रेखांकित करने के लिए अखिलेश ने मैनपुरी लोकसभा और मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हालिया हार का जिक्र किया। गौरतलब है कि बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनावों में यूपी से 71 सीटें जीती थीं और 2019 में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद पार्टी ने 64 सीटों के साथ विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया था।
भूपेंद्र चौधरी ने के बायन पर बोले अखिलेश
2019 में, 16 सीटें ऐसी थीं, जिन्हें भाजपा राज्य में जीतने में विफल रही। इनमें से बीजेपी ने जून में हुए लोकसभा उपचुनाव में दो में जीत हासिल की है,बाकी 14 लोकसभा सीटें अब पार्टी के रडार पर हैं। भूपेंद्र चौधरी ने कहा, हमें कड़ी मेहनत करनी होगी और हमारे कैडर सुनिश्चित करेंगे कि हम इस बार सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करें।
Published on:
23 Jan 2023 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
