
सपा सरकार आने पर जौहर विश्वविद्यालय को और अच्छा किया जाएगा: अखिलेश यादव
लखनऊ , समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर सीतापुर, बलरामपुर व रायबरेली के युवा नेताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ली अखिलध यादव ने सभी पार्टी ज्वाइन करने वालों को धन्यवाद दिया। वही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ब्यान।आज के समय पर स्वस्थ राजनीति की जरूरत है सवाल बहुत हैं अगर देश का युवा निराश हो जाए तो आने वाले समय मे हमारा देश कैसे बनेगा अखियलिश यादव ने वेब सीरीज तांडव पर कहा की भाजपा लोगो को गुमराह कर रही है मुद्दों की बात से हट कर लोगो को गुमराह करना चाहती है।वहीं, आजम खां के जौहर विश्वविद्यालय पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार आने पर विश्वविद्यालय को और अच्छा किया जाएगा।गड़तंत्र दिवस के दिन सरकार को किसानों की बात मान लेना चाहिए, ये मौका केवल बीजेपी को मिला।
केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार लगातार उन्हें निराश कर रही है। संस्स्थाओं का निजीकरण हो रहा है और नौकरियां घट रही हैं। भाजपा सरकार में लगातार सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही हैं। नौजवान अपने भविष्य को लेकर चिंता में हैं।वही अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पर खुद पर लगे आपराधिक मामलों में नंबर वन हैं।दूसरे के कामों का उद्घाटन करने में नंबर वन हैं। यूपी नकली शराब से मौतों व राजनीतिक विद्वेष में नंबर वन है। भाजपा झूठ बोलने में नंबर वन है।अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा करने में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल रही है।
चीन की सीमा पर निर्माण हो रहा है और सरकार चुपचाप बैठी है। सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी का गलत इस्तेमाल कर रही है।किसानों के आंदोलन पर अखिलेश ने कहा कि हम किसानों के साथ हैं। भाजपा का किसानों से कोई लेना देना नहीं है।आज बड़ी संख्या में टैलेंटेड लोग हमारी पार्टी में शामिल हुए जो समाज और राजनीति को बदलना चाहते हैं गंगा जमुनी तहजीब को बचाना चाहते हैं कोर्ट ने कहा है कि यूपी में जंगलराज है।
Published on:
19 Jan 2021 05:06 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
