लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को राजधानी में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार को आड़े हाथ लिया, वहीं विपक्षी दलों की एकता पर भी बड़ा बयान दिया। शिवपाल यादव के गठबंधन वाले बयान पर सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादियों को साइकिल चलाने दीजिए, हम लोग अपने काम में लगे हुए हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों शिवपाल ने कहा था कि अखिलेश अगर बीजेपी के खिलाफ लड़ने की बात करते हैं तो उन्हें बीएसपी के साथ प्रस्तावित गठबंधन में उनके मोर्चे को भी शामिल कराना चाहिए।