16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानें- अखिलेश यादव ने क्यों शेयर की ये तस्वीर, इशारों ही इशारों में कह गये बड़ी बात

अखिलेश यादव ने एक तस्वीर ट्वीट करते हुए इशारों ही इशारों में केंद्र व प्रदेश सरकार पर तीखा निशाना साधा है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 22 Apr 2018, 10:55 AM IST

Akhilesh Yadav tweet

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक हो रहीं दुष्कर्म की वारदातों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए बीजेपी सरकार पर तीखा तंज कसा है। अखिलेश यादव ने एक तस्वीर ट्वीट करते हुए इशारों ही इशारों में केंद्र व प्रदेश सरकार पर तीखा निशाना साधा है। गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू-कश्मीर के कठुआ दुष्कर्म मामले को लेकर बीजेपी सरकार की खासी किरकिरी हुई है। आपको बता दें कि उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र की एक युवती ने बांगरमऊ से भाजपा विधायक पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगाये हैं। फिलहाल, सीबीआई मामले की जांच कर रही है। उन्नाव और कठुआ मामलों को लेकर विपक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा।

बेटियों की सुरक्षा को लेकर अखिलेश यादव ने शनिवार को एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने एक तस्वीर के साथ चंद लाइनें शेयर की हैं, जो शायद आपको भी दर्द का अहसास करा जायें। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है- 'ये जो हौले-हौले संभालकर... एक परी बिठाये पहियों पर... क्यों न बेख़ौफ़ बढ़ता चल... न हो इसके मन में ये डर... कैसा होगा बहना का कल... फिर लौट के आएगा वो पल..'

भाजपा सरकार में जघन्य अपराधों का गढ़ बना उत्तर प्रदेश : अखिलेश
इससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश जघन्य अपराधों का राज्य बनता जा रहा है। प्रदेश पूरी तरह से अराजकता की गिरफ्त में है। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावों के बावजूद अपराधी न तो उत्तर प्रदेश से बाहर गये हैं और न ही जेल में शांत होक बैठे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर डकैती, लूट हत्या और अपहरण की वारदातों को बखूबी अंजाम दे रहे हैं और प्रदेश सरकार क्राइम कंट्रोल के दावे कर रही है।