1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार्टेड प्लेन में सीएम योगी जैसे दिखने वाले शख्स को अखिलेश ने खिलाई पूड़ी

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेस के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हमश्क्ल के साथ फोटो ट्वीट की

less than 1 minute read
Google source verification
akhilesh yadav

चार्टेड प्लेन में सीएम योगी जैसे दिखने वाले शख्स को अखिलेश ने खिलाई पूड़ी

लखनऊ. लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हमश्क्ल के साथ फोटो ट्वीट की है। इस फोटो में अखिलेश सीएम योगी के हमशक्ल के साथ कुछ खाते हुए नजर आ रहे हैं। फोटे के साथ अखिलेश ने ट्वीट किया, ''जब उन्होंने हमारे जाने के बाद मुख्यमंत्री आवास को गंगा जल से धोया था तब हमने भी तय कर लिया था कि हम उनको पूड़ी खिलाएँगे।''

तस्वीर में योगी के दिखने वाले हमशक्ल का नाम सुरेश ठाकुर है। यह लखनऊ के रहने वाले हैं और बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। वह सीएम योगी की तरह भगवा वस्त्र और कानों में कुंडल पहनते हैं। नख से लेकर शिखा तक सुरेश ठाकुर का पहनावा योगी आदित्यनाथ के वेषधारी की कॉपी लगता है।

अखिलेश ने सुरेश ठाकुर के साथ एक अन्य फोटो शेयर की है। इसमें दोनों प्लेन के बाहर हैं। अखिलेश ने इस ट्वीट में पीएम मोदी पर निशाना साधाकर पूछा कि बनारस को पांच साल में क्योटो बनाने के वादे को क्या हुआ?

Story Loader