7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव ने प्रियंका गांधी से फोन पर की बात, जानिए क्या कहा

प्रियंका गांधी और डिंपल यादव सपा और कांग्रेस में गठबंधन के लिए अहम कड़ी हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abhishek Gupta

Jan 13, 2017

Priyanka Akhilesh

Priyanka Akhilesh

लखनऊ. यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को गुरुवार को फोन पर जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही में उनकी पत्नी डिंपल यादव ने भी प्रियंका से फोन पर वार्तालाप की। सूत्रों की माने तो प्रियंका गांधी और डिंपल यादव सपा और कांग्रेस में गठबंधन के लिए अहम कड़ी हैं। और दोनों में इसको लेकर बात भी हुई है। हालांकि प्रियंका गांधी के दफ्तर ने दोनों में ऐसी किसी बातचीत का खंडन किया है।

अंदरखाने में ये खबर है कि अखिलेश और प्रियंका में हुई बातचीत में गठबंधन को लेकर भी बातचीत हुई है। इससे पहले भी ये चर्चा थी कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी मिल कर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का एलान कर सकते हैं। अखिलेश और राहुल दोनों ही इस सिलसिले में मुलाकात करने वाले थे।

आज यूपी में कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष राज बब्‍बर ने भी एक इंटरव्‍यू कहा कि सब चाह रहे हैं कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और डिंपल यादव सभी एक मंच पर दिखें लेकिन उन्‍होंने यह भी कहा कि पहले सपा के भीतर पिता-पुत्र में सुलह तो जाए। वहीं गठबंधन पर शीला दिक्षित ने कुछ दिन पहले ये बयान दिया था कि यदि ऐसा होता है तो वो सीएम अखिलेश के लिए सीएम पद के लिए अपने कदम पीछे कर लेंगी।

बहरहाल साईकिल चुनाव चिन्ह पर निर्वाचन आयोग मंथन कर रहा है। चिन्ह मुलायम खेमें को मिलता है कि अखिलेश खेमें को, इस पर फैसला आना अभी बाकी है। लेकिन यदि चिन्ह फ्रीज कर दिया जाता है, तो कयासे लगाई जा रही हैं कि उस स्थिति में अखिलेश नई पार्टी बनाकर मोटरसाईकिल को अपना चिन्ह बना सकते हैं। ऐसे में भी ये मुमकिन है कि अखिलेश कांग्रेस के साथ हाथ मिला लें।