
Akhilesh Yadav
लखनऊ. सोमवार को देश भर में बकरीद (Eid-Al-Adha) का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं एक दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों से लोगों इस बकरीद की मुबारकबाद दी जाने लगी है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने समस्त प्रदेश व देशवासियों को ईदुलजुहा को त्याग, बलिदान एवं समर्पण का पर्व बताते हुये मुस्लिम भाईयों को बधाई दी है और उनके सुख, समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह पर्व परस्पर सद्भाव और सहयोग का भी संदेश देता है। उन्होंने आगे देशवासियों को बधाई देते हुये कहा है कि हमें यह दिन मिल-जुलकर सौहार्द के साथ मनाना चाहिए।
यूपी राज्यपाल ने दी मुबारकबाद-
उत्तर प्रदेश की नई राज्यपाल (UP Governor) आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) व सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने भी प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। राज्यपाल आनंदीबेन ने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार त्याग और बलिदान के प्रति आदर व्यक्त करने वाला पर्व है। इजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाने वाला पर्व वास्तव में ईश्वर की रजामंदी को प्राथमिकता देते हुए त्याग के मर्म को दर्शाता है। ऐसे पर्वों से खुशियां बांटने और दुख कम करने की प्रेरणा लेनी चाहिए।
सीएम योगी ने कहा यह-
इसी के साथ रविवार को जारी एक बधाई संदेश में सीएम योगी ने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार सभी को मिलजुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से इस त्योहार को शांति और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।
Published on:
11 Aug 2019 10:18 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
