14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akshaya Tritiya 2018 : अक्षय तृतीया पर करें सोने चांदी की खरीद, सालभर होगी अपार धन की वर्षा, जानें राशि के प्रभाव

अक्षय तृतीया का पर्व आज पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया का पर्व बहुत ही शुभ माना जाता है।

3 min read
Google source verification
Akshaya Tritiya puja vidhi shubh muhurat mahatva and zodiac sign

लखनऊ. अक्षय तृतीया का पर्व आज पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया का पर्व बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन से आप शुभ कार्यों करना भी शुरू कर सकते हैं। लेकिन खास बात ये है कि अक्षय तृतीया के पर्व के दिन सोना चांदी खरीदने से घर में सोने चांदी की कभी भी कमी नहीं रहती है। अक्षय तृतीया पर्व पर सोने चांदी को खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है।

पूजा का शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया पर पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 05:56 मिनट से लेकर दोपहर के 12:20 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही इस शुभ पर्व पर आप सोना चांदी भी खरीद सकते हैं। सोना चांदी खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5:56 से आधी रात तक रहेगा। आज आपके लिए यह पर्व बहुत ही शुभ रहेगा।

यह है सोना चांदी खरीदने की परंपरा

लखनऊ निवासी ज्योतिषाचार्य राजेन्द्र तिवारी ने बताया है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना चांदी खरीदने की विशेष परंपरा है। इस दिन सोना चांदी खरीदने से घर में सुख समृद्धि को बढ़ावा मिलता है। लेकिन किसी कारणवश अगर आप सोना चांदी नहीं खरीद पाते हैं तो भी आज के दिन दान अवश्य करें। इस दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। दान करने से आपका आने वाला समय अच्छा रहेगा।

सालभर होगी धन की वर्षा

अक्षय तृतीया के दिन दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा पाठ विधि विधान से करनी चाहिए। इस दिन मां लक्ष्मी की प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा भी की जाती है। इस दिन देवी के प्रसन्न होने से सालभर धन की वर्षा होती है। अक्षय तृतीया के दिन को बेहद शुभ फल प्रदान करने वाला दिन भी माना जाता है।

अक्षय तृतीया पर्व की ये है मान्यता

माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर ही भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों को वनवास पर जाते समय अक्षय पात्र दिया था। यह एक ऐसा पात्र था जो कभी खाली नहीं होता था। इसके साथ ही इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बचपन के दोस्त सुदामा की दरिद्रता को दूर भी किया था।

अक्षय तृतीया पर्व का महत्व

शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन वृंदावन के बांकेबिहारी जी के मंदिर में साल में एक बार श्री विग्रह के चरण दर्शन होते हैं। इस दिन ही भगवान गणेश ने महाभारत को लिखने की शुरुआत भी की थी। इसके साथ ही इस पवित्र स्थल बद्रीनाथ के कपाट भी खोल दिए जाते हैं।

राशिनुसार प्रभाव

मेष : शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। खान-पान में संयम रखें।

वृषभ : आर्थिक लाभ होगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में वातावरण आनंदित रहेगा।

मिथुन : आज आपको मित्रों से लाभ होगा। नए मित्र बन सकते हैं, जो कि भविष्य में आपको लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं।

कर्क : आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। क्रोध न करें, रिश्ते खराब हो सकते हैं।

सिंह : परिवार तथा व्यावसायिक क्षेत्र में आजका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। सामाजिक कार्यो में भाग लेने की इच्छा पूरी हो सकती है।

कन्या : आज सोच समझकर बोलें, जिससे किसी के साथ विवाद न हो। मध्याह्न के बाद प्रवास का आयोजन कर सकते हैं।

तुला : दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। मध्याह्न के बाद आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें।

वृश्चिक : आप व्यवसाय या व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे तथा उससे लाभ भी होगा।

धनु : आपके हाथो किसी धार्मिक या पुण्य का कार्य होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आर्थिक आयोजन भी कर सकेंगे।

मकर : कुछ मानसिक अस्वस्थता रहेगी इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतानों की चिंता रहेगी।

कुंभ : किसी के वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। मकान अथवा भूमि से संबंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज न करें।

मीन : आप अपनी वाणी पर संयम रखें। आर्थिक विषयों में भी संभलकर चलें।