2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के प्रखर और आदित्य पुरूष वर्ग के मुख्य ड्रा के दूसरे दौर में

प्रथम प्रोफेशनल टेनिस अकादमी ऑल इंडिया रैंकिंग एवं प्राइज मनी टेनिस टूर्नामेंट में यूपी के प्रखर और आदित्य पुरूष वर्ग के मुख्य ड्रा के दूसरे दौर में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 31 Dec 2018, 8:01 PM IST

gg

यूपी के प्रखर और आदित्य पुरूष वर्ग के मुख्य ड्रा के दूसरे दौर में

लखनऊ. राजधानी के प्रखर अवस्थी ने प्रथम प्रोफेशनल टेनिस अकादमी ऑल इंडिया रैंकिंग एवं प्राइज मनी टेनिस टूर्नामेंट के पुरूष वर्ग के मुख्य ड्रा के पहले दौर में यूपी के ही अनुभवी उमाकांत सिंह को 6-4, 6-3 से हराया। यूपी टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रोफेशनल टेनिस अकादमी (पीटीए) और टेनिस प्लेयर्स एसोसिएशन ऑफ लखनऊ (टीपीएएल) द्वारा प्रोफेशनल टेनिस अकादमी के कोर्ट पर आयोजित इस चैंपियनशिप में एक अन्य मैच में अभिजीत (यूपी) ने अभिषेक कुमार (यूपी) को 6-4, 6-2 से और आदित्य सारस्वत (यूपी) ने प्रखर राज (यूपी) को 6-0, 6-0 से हराया।


महिला वर्ग के मुख्य ड्रा के पहले दौर में अदिति मित्तल (यूपी) ने अंजली (यूपी) को 6-0, 6-0 से, अर्जिता डंगवाल (यूपी) ने प्रियदर्शिनी (तमिलनाडु) को 6-3, 6-2 से, मनाली (यूपी) ने नैना (यूपी) को 6-0, 6-0 से, रूपकथा मुखर्जी (पश्चिम बंगाल) ने यति बिसेन (यूपी) को 6-1, 7-5 से, अवंतिका (तेलंगाना) ने लक्ष्मी (तमिलनाडु) को 6-0, 6-0 से, गौरी (यूपी) ने चेष्टि भाटिया (यूपी) को 6-4, 6-4 से, इरम जैदी (यूपी) ने अपूर्वा चौहान (यूपी) को 6-3, 6-4 से, शांभवी तिवारी (यूपी) ने सोनाली जायसवाल (तेलंगाना) को 6-1, 6-1 से हराया।

उत्तर प्रदेश की सीनियर पुरूष व महिला आट्या-पाट्या टीम घोषित


पुरूष टीम के कप्तान घनश्याम सिंह, महिला टीम की कप्तान शिवानी शर्मा
आगामी चार से 6 जनवरी, 2019 तक बागलकोट (कर्नाटक) में होने वाली 33वीं पुरूष व 29वीं महिला राष्ट्रीय आट्या-पाट्या चैंपियनशिप के लिए चयनित उत्तर प्रदेश की सीनियर पुरूष टीम का कप्तान लखनऊ के घनश्याम सिंह को व महिला टीम का कप्तान शिवानी शर्मा को बनाया गया है।


चयनित टीम की घोषणा आज केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्री जितेंद्र यादव और उत्तर प्रदेश आट्या-पाट्या एसोसिएशन के सचिव यूजिन पाल ने की। समारोह के मुख्य अतिथि श्री टीपी हवेलिया (उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन) ने टीम में चयनित खिलाड़ियों को किट व ट्रैक सूट प्रदान कर उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना की। चयनित टीम एक जनवरी को बागलकोट के लिए रवाना होगी।


चयनित पुरूष व महिला टीम इस प्रकार हैंः-


पुरूष टीमः घनश्याम सिंह-कप्तान, आकाश जायसवाल, संदीप कुमार गौतम, हरे राम मौर्या, आदर्श शुक्ला, प्रणव अस्थाना (सभी लखनऊ), पवन कुमार पासवान, नवनीत कुमार पासवान (प्रतापगढ़), लक्ष्मण कुमार पासवान (बलिया), आकाश सिंह (चंदौली), कोचः पवन कुमार, मैनेजरः एमपी गुप्ता।


महिला टीमः शिवानी शर्मा-कप्तान, रितु सिंह, कामिनी सिंह, प्रीति शर्मा, गीतांजलि, साक्षी दीपांशु, मानसी श्रीवास्तव, मुस्कान कनौजिया, स्वाति पाण्डेय, महिमा वर्मा, दीक्षा सिंह, कविता (सभी लखनऊ), कोचः आशियां खातून, मैनेजरः दिलीप गुप्ता।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश