23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अल्लाहु-अकबर बोलने पर साध्वी प्राची ने बनाया लड़की का मजाक, बोलीं- झूला रुकवा दो भाई, वो तो नहीं रुकवा पाएंगे

बीजेपी की फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने एक लड़की का मजाक पर बनाया है। लड़की झूला झूलते समय डर गई और वह खुद को कॉन्फिडेंस देने के लिए अल्लाहु- अकबर का नारा कह रही है। इसके बाद साध्वी प्राची ने लड़की का मजाक उड़ा लिया।  

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Dec 23, 2023

Allah O Akbar said girl then Sadhvi Prachi made fun stop swing brother he will not be able to stop it

बीजेपी नेता साध्वी प्राची

बीजेपी की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची आए दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती है। साध्वी प्राची ने एक लड़की का अल्लाहु- अकबर बोलने पर मजाक बनाया है। इसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि झूला रुकवा दो भाई, वो तो नहीं रुकवा पाएंगे। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर एक तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की झूले पर बैठी है और झूला तेजी से घूम रहा है। इस दौरान लड़की डर गई और वह खुद को कॉन्फिडेंस देने के लिए अल्लाहु- अकबर कह रही है। इतना ही वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया है। इसी वीडियो को साध्वी प्राची ने खुद ट्वीट करके मजाक बनाया है। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने 'X' से पोस्ट को डिलीट कर दिया।

यह भी पढ़ें: टॉयलेट के लिए रास्ते में उतरी दुल्हन गायब, सड़क पर दो घंटे इंतजार करता रहा दूल्हा

साध्वी प्राची ने अपने 'X' पर पोस्ट किया था, बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया। IMAGE CREDIT:

मुस्लिम लड़कियों को हिंदू धर्म में शादी करने की थी सलाह
साध्वी प्राची हिंदुत्व मुद्दे को लेकर हमेशा मुखर रहती हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने मुस्लिम लड़कियों को हिंदू लड़कों के साथ शादी करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि हिंदू धर्म में न तो हलाल है न तीन तलाक। यहां सात फेरों का बंधन, सात जन्मों का बंधन है। अगर किसी को हलाला और तलाक से डर है तो मोस्ट वेलकम। हिंदुओं से शादी करने के बाद बहुत अच्छे से मुस्लिम लड़कियां रह रही हैं और कई लड़कियों से मेरी बात होती है। वो कहती हैं कि हम बहुत खुशनसीब हैं, जो इस हिंदू धर्म में शादी की है।

यह भी पढ़ें: दबदबा तो रहेगा...संजय सिंह की जीत पर हाथ में बैनर लेकर बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने कसा तंज