
अल्तमश ने कहा कि राष्ट्रीय पशु होने की वजह से मोर को घर में नहीं ले जाते हैं
आरिफ और सारस की दोस्ती हाल के दिनों में खूब चर्चा में रही है। हाल ही में वन विभाग ने सारस को कानपुर भेज दिया तो दोनों एक-दूसरे से दूर हो गए। सारस करीब एक साल तक उसके गांव में उसके साथ रहा। आरिफ और सारस के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग जानवरों और पक्षियों के साथ अपनी दोस्ती के वीडियो शेयर कर रहे हैं। यूपी के अल्तमश ने मोर के साथ अपना वीडियो साझा किया है।
मोर से दोस्ती का वीडियो किया शेयर
अल्तमश ने स्ट्रगलिंग ब्वॉय नाम के अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक मोर उनके साथ घूमते दिख रहा है। ये मोर अल्तमश के बुलाने पर उसके पीछे-पीछे घूम रहा है।
अल्तमश ने इस वीडियो में बताया है कि उन्होंने ये मोर पाला नहीं है। ये उनके घर के पास रोज आता है और ऐसे ही उनकी इससे दोस्ती हुई है। दोनों देर तक साथ में बैठे रहते हैं। इस वीडियो पर काफी लोग कमेंट कर रहे हैं।
अफरोज और सारस की दोस्ती भी आई थी चर्चा में
हाल ही में सुल्तानपुर जिले के अफरोज की सारस से दोस्ती भी सामने आई थी। सोशल मीडिया के जरिए अफरोज और सारस के बीच दोस्ती की चर्चा बढ़ी तो इस दोस्ती की जानकारी वन विभाग को भी हो गई। इसके बाद वन विभाग की टीम अफरोज के घर पहुंची और सारस को अपने कब्जे में लेकर चिड़ियाघर भेज दिया।
Updated on:
03 Apr 2023 06:07 pm
Published on:
03 Apr 2023 06:06 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
