- वर्तमान में प्रदेश में इस सेवा के तहत 2268 एम्बुलेंस संचालित हैं।
- आने वाले समय में बहुत जल्द इस सेवा में 200 एम्बुलेंस सेवा जुड़ जाएंगी।
102 क्या है
- 102 तीन अंकों का टोल फ्री नंबर है और इस पर फ़ोन करने वाले को कोई पैसा नहीं पड़ेगा।
- 102 सेवा एक निशुल्क एम्बुलेंस सेवा है, इस पर 24 घंटे व 365 दिन फ़ोन किया जा सकता है।
- 102 नंबर पर लैंडलाइन और मोबाइल दोनों से कॉल की जा सकती है।
- 102 नंबर पर फ़ोन करने के बाद शीघ्ही नजदीकी एम्बुलेंस कॉल के लिए पहुंचेगी।
कब डायल करें 102
- 102 एम्बुलेंस सेवा में गर्भवती महिला को घर से अस्पताल तक लाने और वापस घर तक छोड़ने की मिलती है।
- इसके आलावा बेहतर इलाज के लिए गर्भवती महिला व शिशु को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक छोड़ा जाएगा।
- इस एंबुलेंस सेवा में एक साल तक के बच्चों को किसी भी प्रकार की बीमारी होने पर घर से अस्पताल लाने और वापस अस्पताल से घर छोड़ने की उपलब्ध है।
बेवजह न करें फ़ोन
108 और 102 के आशियाना सयहित कॉल सेंटर में हर रोज हजारों आवाश्यक कॉल्स आती हैं जिसकी वजह से आपताकालीन सेवाओं में बाधा पड़ती है। साथ ही जरूरतमंदों को समय पर सेवा नहीं मिल पाती है। इसलिए ये ध्यान रखें कि अनावश्यक कॉल न करके आप किसी की जिंदगी बचा रहे हैं :
इको फ्रेंडली की ओर एम्बुलेंस सेवा
पर्यावरण को बचाने के दिशा में भी एम्बुलेंस सेवा 108 और 102 अपना योगदान दे रहीं हैं। इस दोनों स्वाओं की प्रदेश भर में तैनात सभी 3756 एम्बुलेंस में एंड्रॉयड मोबाइल फ़ोन उपलब्ध कराये गए हैं। जिसके बाद एम्बुलेंस से जुडी रिपोर्टिंग, स्टाफ की स्थिति, सहित अन्य दैनिक कार्य इसी आधुनिक फोन के जरिये किये जा रहे हैं। इस तरह से एम्बुलेंस का दैनिक कामकाज पेपरलेस हो गया है। मई माह के अन्त तक बाकी 20 जिलों में भी इस नई तकनीक को लागू कर दिया जाएगा।
देखें वीडियो :
https://youtu.be/KAMKl5KLJXU