
Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह अपने पिता भगवान बख्श सिंह और पत्नी सरिता सिंह के साथ आज यानी 22 अप्रैल को भाजपा में शामिल हो गए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। अभय सिंह का नाम उन विधायकों के लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान किया था।
विधायक अभय सिंह के अलावा करुणाकर पांडे, पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह, चौधरी सरदार सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह, पूर्व विधायक पहलवान सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी और बसपा के वरिष्ठ नेता कुंवर वकील चंद्र भी भाजपा में शामिल हो गए।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “जनता पीएम मोदी और भाजपा की बातों पर भरोसा करती है। गरीब कल्याण योजनाओं की वजह से जन-जन का भरोसा बीजेपी जीत चुकी है। पूरे दुनिया में आज भारत की जय-जयकार हो रही है। यूपी में 80 में से 80 सीटें बीजेपी जीतेगी ,इंडिया अलायंस सुपर फ्लॉप साबित होगा। इस बार पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।”
Published on:
22 Apr 2024 02:26 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
