5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिग बी ने काकोरी में खरीदी 25 बीघा जमीन, कर सकते हैं अपनी अधूरा सपना पूरा

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का उत्तर प्रदेश से गहरा नाता रहा है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Dec 25, 2018

lucknow

बिग बी ने काकोरी में खरीदी 25 बीघा जमीन, कर सकते हैं अपनी अधूरा सपना पूरा

लखनऊ. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का उत्तर प्रदेश से गहरा नाता रहा है। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन की ओर से संचालित दो कंपनियों के नाम काकोरी के मुज्जफरनगर गांव में 25 बीघा जमीन खरीदी है। इस खेतिहर जमीन की कीमत 14.50 करोड़ है। इस जमीन पर एक पक्का भवन भी शामिल है। सात दिसंबर को कंपनी सरस्वती इंटरटेनमेंट और बी-टीम स्पोर्ट्स कंपनी के स्वामित्व में खरीदी जमीन की रजिस्ट्री हुई। 33 बीघा खेतिहर जमीन सदर तहसील की ग्राम पंचायत चौधरी खेड़ा के मुज्जफरनगर में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन व पुत्र भिषेक बच्चन के नाम पहले से है।

अधिवक्ता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि जमीन काकोरी के जहीर खां के नाम थी। उनके निधन के बाद जर्मनी में शिफ्ट हो जाने से परिवार जमीन बेचने का इच्छुक था। काकोरी में मौजूद खेतिहर इलाके से सटी जमीन होने के कारण अमिताभ ने खरीद को सहमति दी। इसके बाद सब रजिस्ट्रार चतुर्थ बृजेश पाठक के यहां सरस्वती इंटरटेनमेंट के पक्ष में 4.74 हेक्टेयर और बी-टीम स्पोर्ट्स कंपनी के पक्ष में 1.7515 हेक्टयर (करीब 25 बीघा) जमीन की रजिस्ट्री हुई। विशाल ने बताया कि जमीन को बच्चन परिवार किस काम में उपयोग करेगा, इस संबंध में दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।

होगा सपना पूरा

यह माना जा रहा है कि यह जमीन इसलिये खरीदी गई है जिससे बिग बी के बाराबंकी में अधूरे रह गए सपने को पूरा किया जा सके। वहां जमीन को लेकर विवाद के कारण बच्चन परिवार का कन्या डिग्री कॉलेज खुलवाने का सपना पूरा नहीं हो पाया था। बच्चन परिवार इस गांव में 58 बीघा जमीन के साथ बड़े काश्तकार भी बन गए हैं।

बढ़ सकते हैं जमीन के दाम

भू-संपत्तियों की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों का मानना है कि बिग बी के नई जमीन खरीदने से चौधरीखेड़ा सहित आसपास सटे इलाकों की जमीन के दाम जल्द बढ़ेंगे। बच्चन परिवार ने जिस गांव क्षेत्र में अपनी जमीन को विस्तारित किया है वह शहरी सीमा से छह से सात किमी पर है। मास्टर प्लान के तहत शहरी सीमा बढ़ने के बाद बड़े बिल्डरों में यहां बहुमंजिला आवासीय टाउनशिप बनाने को होड़ लगने के आसार हैं। वहीं, आगरा एक्सप्रेस-वे भी अमिताभ की कंपनियों द्वारा खरीदी जमीन से मात्र डेढ़ से दो किमी की दूरी से होकर ही गुजरा है।