
Anurag Bhadauriya
Anurag Bhadauriya: समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया अक्सर टीवी चैनल्स पर होने वाली डिबेट में शामिल होते दिखाई देते हैं। अनुराग भदौरिया हरे कुर्ते में नजर आते हैं। वह मजबूती से सपा का पक्ष रखते हैं। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गेहूं काट रहे हैं।
अनुराग भदौरिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'X' पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर इस तरह के वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। कभी बकरी चराने का तो कभी गेहूं काटने का वीडियो। एक तरफ इस वीडियो को देख लोग इसे सादगी बता रहे हैं तो कुछ तंज कस रहे हैं।
ओपी राजभर ने काटा था गेहूं
इससे पहले योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का गेहूं काटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। चुनाव प्रचार के दौरान जब वह गाड़ी से उतरे तो कुछ लोग खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। इसके बाद वह भी खेत में जाकर गेहूं काटने लगे।
Updated on:
07 Apr 2024 04:40 pm
Published on:
07 Apr 2024 04:32 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
