2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

exclusive photos: भाई अमन की इंगेजमेंट में सास साधना के साथ पहुंची अपर्णा, दिखीं ये बड़ी हस्तियां

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Nov 27, 2017

aman's engagement exclusive photos

aparna yadav brothers aman singh bisht engagement exclusive photos

रुचि शर्मा

लखनऊ. चुनावी मौसम के बीच अपर्णा यादव अपने परिवार में नया मेहमान लाने की तैयारी कर रही हैं। जी हां मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के छोटे भाई अमन सिंह बिष्ट का रिश्ता राजधानी के बिजनेसमैन साहू एजेंसी के मालिक संजय साहू की बेटी अदिति साहू से तय हुआ है। लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में अमन सिंह बिष्ट और अदिति साहू की इंगेजमेंट धूमधाम से हुई। कार्यक्रम में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पत्नी साधना गुप्ता व बेटा प्रतीक यादव सहित अन्य खास लोग मौजूद रहे। देखें सगाई की एक्सक्लूसिव तस्वीरें-

कार्यक्रम के दौरान प्रतीक व अपर्णा ने सभी मेहमानों का स्वागत भी किया। इस खास मौके के दौरान अपर्णा यादव ने स्टेज पर पद्मावती के गाने घूमर पर जमकर डांस किया। अपर्णा यादव के इस डांस ने सबका मन मोह लिया।

बहन अपर्णा के सबसे करीब है भाई अमन

पत्रिका टीम से बातचीत करते हुए अमन सिंह ने बताया कि वे बेहद खुश हैं। शादी फरवरी में होनी है। उन्होंने कहा कि सब बड़े लोगों का अाशीर्वाद जरूरी है पर बहन अपर्णा यादव का आशीर्वाद सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि वे अपर्णा यादव के बेहद करीब है। बचपन से ही बहन से हर छोटी- बड़ी बात शेयर किया करते थे।

आइए जानते है अदिति साहू के बारे में

अमन बिष्ट की मंगेतर अदिति साहू एजेंसी के मालिक रामनारायण साहू के बेटे संजय साहू की बेटी हैं। जानकारी हो कि साहू एजेंसी लखनऊ के सबसे पुराने बिजनेस घरानों में शुमार हैं। अदिति साहू लंदन में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है।

जानिए अपर्णा यादव के बारे में-

अपर्णा यादव, मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी हैं। ये वरिष्ठ पत्रकार तथा सूचना आयुक्त रहे अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी हैं। अपर्णा देश के सबसे बड़े सियासी यादव कुनबे की बीसवीं सदस्य हैं जो सियासत में उतरी हैं। अपर्णा यादव के पति प्रतीक बिजऩेसमैन हैं।

aparna yadav brothers aman singh bisht engagement exclusive photos IMAGE CREDIT: aparna yadav brothers aman singh bisht engagement exclusive photos

Story Loader