17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपना दल ने बुलाई  इमरजेंसी बैठक, बीजेपी और मंत्री अनुप्रिया को देंगे ऐसे चुनौती

मां और बेटी के बीच वर्चस्व की जंग अब और तेज़ हो गई है,अब ऐसे में अपना दल ने बेटी और बीजेपी को विधानसभा चुनाव 2017 में सबक सिखाने के लिए बुधवार को इमरजेंसी बैठक बुलाई

2 min read
Google source verification

image

Santoshi Das

Jul 06, 2016

anupriya patel-krishna patel

anupriya patel-krishna patel

लखनऊ.मां और बेटी के बीच वर्चस्व की जंग अब और तेज़ हो गई है। अपना दल से नाता टूटते ही अनुप्रिया पटेल नरेंद्र मोदी की टीम में राज्य मंत्री बनाई गई। इस बात को मां कृष्णा पटेल हजम नहीं कर पाई। उनके लाख विरोध के बावजूद बीजेपी ने अनुप्रिया को अहम मंत्रालय सौंप दिया। अब ऐसे में अपना दल ने बेटी और बीजेपी को विधानसभा चुनाव 2017 में सबक सिखाने के लिए बुधवार को इमरजेंसी बैठक बुलाई।

अपना दल ने राष्ट्रीय प्रान्तीय, मण्डल और जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा की। यह बैठक दारुलशफा के ए-ब्लाक कामन हाल हुई। इस बैठक में दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल मौजूद रही।

वाल्मीकि समाज को अपना बनाएगी अपना दल

कुर्मी वोट के साथ ही प्रदेश के वाल्मीकि वोट पर भी अब अपना दल की निगाहें हैं। बैठक में वाल्मीकि समाज के उत्थान पर चर्चा हुई। वाल्मीकि समाज के बच्चों की अच्छी शिक्षा, युवाओं को रोज़गार, राजनीति में उनकी भागीदारी और नौकरियों में आरक्षण को लेकर चर्चाएं हुई। दो घंटे चली बैठक में कृष्णा पटेल ने साफ कर दिया की अपना दल विरोधियों के मंसूबों को कामियाब नहीं होने देंगे। उनको विधान सभा चुनाव 2017 में मुंह तोड़ जवाब देंगे। बैठक में दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और प्रवक्ता आरबी सिंह पटेल समेत पार्टी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने लोगों को ईद की मुबारक बाद दी।

यह भी पढ़ें

Patrika Exlcusive-'अपना दल' तेरे टुकड़े होंगे कितने? सोने लाल के नाम नए
रजिस्ट्रेशन का आवेदन

ये लड़की अंधेरे में करती है है ऐसी हरकत, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे

B'Day- अखिलेश की लेडी लक हैं डिम्पल, लव मैरिज के लिए लड़ी थी जंग! देखिए दिलचस्प तस्वीरें ..

शराब पीने वाले बनेंगे मेंढक ! गरुड़ पुराण में जानें अगले जन्म में क्या बनेंगे आप?