5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Driving License और पैन कार्ड के लिए पोस्ट ऑफिस में भी कर सकेंगे आवेदन, भारतीय डाक ने यूपी में भी शुरू की सुविधा

- यूपी के चुनिंदा डाकघरों में सुविधा शुरू - लोगों के सारे काम पोस्ट ऑफिस में ही हो जाएंगे - यात्री डाकघर से ही बुक करा सकेंगे रेलवे का टिकट

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Neeraj Patel

Oct 22, 2020

Driving License और पैन कार्ड के लिए पोस्ट ऑफिस में भी कर सकेंगे आवेदन, भारतीय डाक ने यूपी में भी शुरू की सुविधा

Driving License और पैन कार्ड के लिए पोस्ट ऑफिस में भी कर सकेंगे आवेदन, भारतीय डाक ने यूपी में भी शुरू की सुविधा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में अब लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या फिर राशन कार्ड बनवाने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इसके लिए भारतीय डाक (India Post) ने उत्तर प्रदेश में अपने चुनिंदा डाकघरों में इस तरह की सुविधा को शुरू की है। लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारतीय डाक विभाग ने प्रयागराज डिवीजन के 10 पोस्ट ऑफिस में कॉमन सर्विस सेंटर (Common Service Center) खोलने का फैसला किया है। इसकी मदद से लोगों के सारे काम पोस्ट ऑफिस में ही हो जाएंगे और उनको इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और नहीं किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा।

सबसे पहले इन जिलों में खोले जाएंगे कॉमन सर्विस सेंटर

प्रयागराज जिले में छह और कौशांबी के चार पोस्ट ऑफिस में यह सुविधा शुरू की जाएगी। इलाहाबाद डिवीजन के प्रधान पोस्ट ऑफिम में कॉमन सर्विस सेंटर तीन-चार दिनों में खुल जाएगा। इसके साथ ही ये सर्विस धीरे-धीरे पूरे देश में शुरू की जाएगी। जिससे लोगों के ज्यादातर काम पोस्ट ऑफिस से ही हो जाएगें। डीएल, पैन कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और खतौनी के लिए एक फिक्स फीस रहेगी। शहरी क्षेत्रों में यह सुविधा पूरी तरह से शुरू होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघरों में भी इसे लागू किया जाएगा।

डाकघर से ही बुक करा सकेंगे रेलवे का टिकट

सरकार ने उत्तर प्रदेश समेत देशभर में दो लाख से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से भी टिकट बुक कराने की सहूलियत दे दी है। इन ट्रेनों में अब सामान की भी बुकिंग कराई जा सकती है। इन ट्रेनों के लिए मोबाइल ऐप, रेलवे स्टेशन के काउंटर, पोस्ट ऑफिस, यात्री टिकट सुविधा केंद्र (YTSK), आधिकारिक एजेंट, पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम से भी टिकट बुक करवा सकते हैं।