
आरिफ से सारस लिए जाने का अखिलेश लगातार विरोध कर रहे हैं
अमेठी के रहने वाली आरिफ से सारस लिए जाने के बाद से अखिलेश यादव लगातार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेर रहे हैं। अखिलेश आरिफ से सारस लेकर उसे पिंजरे में रखने के लिए योगी सरकार की आलोचना कर रहे हैं। इस पर उनका एक और ट्वीट आया है।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पार्क में लगे सारस के कटआउट की तस्वीरें अपने ट्विटर पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अखिलेश ने लिखा है, अच्छा नहीं है परिंदों का पत्थर हो जाना! कुछ लोग भी न जाने कैसे-कैसे झूठ को सच बनाते हैं। असली सारस चिड़ियाघर में, नकली पार्क में लगाते हैं।
कानपुर के चिड़ियाघर में क्वारंटीन है आरिफ का सारस
आरिफ और सारस की दोस्ती की इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। आरिफ को ये सारस कई महीने पहले घायल हालत में मिला था। आरिफ ने इसका इलाज किया तो दोनों के बीच मित्रता हो गई। दोनों के साथ में खाने खाते हुए वीडियो वायरल हुए।
वन विभाग ने बीते हफ्ते सारस को आरिफ से लेकर कानपुर के चिड़ियाघर में भेज दिया है। यहां सारस को एक पिंजरे में क्वारंटीन किया गया है। योगी सरकार के इस कदम की अखिलेश यादव लगातार आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि सारस को आजाद रहने दिया जाए।
Updated on:
28 Mar 2023 10:36 am
Published on:
28 Mar 2023 10:35 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
