5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असद एनकाउंटर पर असदुद्दीन ओवैसी भड़के, बोले- समझ नहीं आ रहा, लोग त्योहार की तरह क्यों मना रहे जश्न

Asad Ahmed Encounter: माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम माफिया और डॉन के समर्थन में नहीं हैं लेकिन हम एनकाउंटर के खिलाफ हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Apr 14, 2023

owaisi_and_asad.jpg

ओवैसी बोले- एनकाउंटर करना सही सजा नहीं

माफिया अतीक अमहद के बेटे असद अहमद को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया है। इसके बाद से ही नेताओं की बयानबाजी शुरु हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे फेंक एनकाउंटर बताया है तो वहीं मायावती ने इस मामले को विकास दुबे से जोड़ दिया। अब इसी मसले पर हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने असद एनकाउंटर पर सवाल खड़ा किया है।

ओवैसी ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि आप एनकाउंटर से बता रहे हैं कि आपके पास जांच करने का सही तरीका नहीं है। आप यह बता रहे हैं कि आपके पास पुख्ता सबूत नहीं है। अगर आपके पास यह सब होता तो आप उनको पकड़कर सजा दिलाते ना कि एनकाउंटर करते।

यह भी पढ़ें: पोस्टमार्टम में खुलासा, असद और गुलाम के शरीर में मिले 3 गोली के घाव, पीठ से बह रहा था खून
आप त्योहर का माहौल बना रहे हैं: ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि तथाकथित एनकाउंटर है वह नहीं होना चाहिए। याद रखिए ‘जैसा काम करोगे वैसा ही फल मिलेगा'। आप त्योहर का माहौल बना रहे हैं। महात्मा गांधी के कातिल को मारा गया या जेल में डाला गया? आपने उसका एनकाउंटर किया था क्या?

ओवैसी ने कहा, “उमेश पाल और राजू पाल से हमदर्दी है क्योंकि उनकी हत्या की गई। हम हत्या करने वालों का साथ कैसे दे सकते हैं? आप कानून के तहत सजा दिलाएं। हम किसी माफिया और डॉन का समर्थन नहीं कर रहे हैं लेकिन हम एनकाउंटर के खिलाफ हैं।”

यह भी पढ़ें: यूपी एसटीएफ ने कैसे ट्रेस की असद अहमद और गुलाम की लोकेशन, ये है पूरी कहानी