9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2023 के सत्र में मिलेगा यूपी का बेस्ट विधायक अवार्ड: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना

विधानसभा अध्यक्ष ने हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पंकज मित्तल से महिला सदस्यों के माध्यम से चले सत्र पर हुई चर्चा

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Jan 14, 2023

बेस्ट एमएलए अवार्ड

बेस्ट एमएलए अवार्ड

उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में हिस्सा लिया था। जिसको लेकर विधानसभा के राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। सतीश महाना ने कॉन्फ्रेंस के समय कहा कि अधिकारी सम्मेलन में यह तय हुआ है कि विधानसभा में 'बेस्ट एमएलए' का अवार्ड दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिसंबर तक जितने भी सत्र आयोजित किए जाएंगे। उस सत्र में जितने भी उत्तर प्रदेश में बेस्ट एमएलए होंगे। उनको अवार्ड दिया जाएगा।

2023 के बजट सत्र लम्बा चलेगा

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अवार्ड के लिए प्रक्रिया तैयार की जा रही है। सतीश महाना से जब 90 दिन तक विधानसभा में कार्यवाही चलने के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि विधानसभा का सत्र लंबा चले। इसके लिए बात की गई है। सतीश महाना ने दावा किया है कि इस बार का बजट सत्र लंबा चलेगा। जी-20 में सभी विधानसभाओं को अपने बारे में जानकारी रखने का अवसर मिलेगा। सतीश महाना ने कहा कि यूपी विधानसभा के सदस्यों की संख्या देश के किसी भी विधानसभा से सबसे अधिक है। 403 सदस्यों वाली विधानसभा की देश की प्रगति में बड़ी भूमिका है।