14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यपाल राम नाईक के आवास पर लूट की कोशिश, एक गिरफ्तार

देश में अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद हैं। इसका अंदाजा लगाना हो, तो यह खबर पढ़िये

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Mar 30, 2018

governor ram naik

लखनऊ. देश में अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद हैं। इसका अंदाजा लगाना हो, तो यह खबर पढ़िये। बेखौफ चोर ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक के आवास में ही चोरी की योजना बना डाली। हालांकि, पुलिस की सक्रियता से वो अपने मकसद में कामयाब तो नहीं हो सका, लेकिन पीछे कई सवाल छोड़ गया।

मामला महाराष्ट्र के मुंबई का है। गोरेगांव ईस्ट इलाके में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक का आवास है। 35 वर्षीय एक युवक ने राम नाईक के इस आवास पर लूट की योजना बना डाली और उसे अंजाम तक पहुंचाने की कवायद में भी जुट गया, लेकिन वह अपने नापाक मंसूबों कामयाब हो पाता इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी युवक का नाम गोरा सिंह राजपूत है, जो चोरी को अंजाम देने की कोशिश में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में बेखौफ अपराधी, बस रुकवाकर व्यापारी को गोलियों से भूना, फिल्मी स्टाइल में दिया वारदात को अंजाम

कोर्ट में पेश किया गया आरोपी युवक
गुरुवार की रात गोरा सिंह राजपूत जब यूपी के राज्यपाल राम नाईक के गोरेगांव स्थित आवास में चोरी की योजना बना रहा था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया।

यह भी पढ़ें : एसपी ऑफिस में रोते हुए पहुंचे भाई-बहन, कहा- साहब हमें दबंगों से बचा लीजिये, नहीं तो हम... देखें वीडियो

गोरेगांव ईस्ट में है राम नाईक का आवास
गौरतलब है कि मौजूदा समय में राम नाईक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल हैं। महाराष्ट्र में जन्मे राम नाईक का आवास गोरेगांव ईस्ट इलाके में है, जहां एक गोरा सिंह राजपूत नाम का युवक चोरी की कोशिश में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।


यह भी पढ़ें : OMG! अफसरों ने कैसे कर दी इतनी बड़ी गलती, मामला हुआ वायरल तो SDM बोले- Technical Problem

यह भी पढ़ें : शौच गई लड़की के मुंह में युवक ने ठूंस दिया कपड़ा और फिर... पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, देखें वीडियो