14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नया ददरेवा बनाने का संकल्प, एसडीएम ने भी देखी वस्तुस्थिति

ददरेवा में स्थित ऐतिहासिक तालाब का शनिवार को एसडीएम सुभाष भडिय़ा ने निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। दो घंटे तक जोहड़ पायतान का निरीक्षण किया।

less than 1 minute read
Google source verification

dadrewa churu

ददरेवा में स्थित ऐतिहासिक तालाब का शनिवार को एसडीएम सुभाष भडिय़ा ने निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। दो घंटे तक जोहड़ पायतान का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष ददरेवा में भरने वाले लक्खी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दानदाताओं के सहयोग से तालाब किनारे 101 सुलभ शौचालय बनाए जाएंगे।


उन्होंने कार्य चिह्नित कर शुरू करने के निर्देश दिए। तालाब से गोरक्षनाथ मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने एवं इंटरलोक सड़क बनाने के भी निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि जिन-जिन के अवैध कब्जे बचे हुए हैं, उन्हे तुरंत हटा लें। अन्यथा धारा 133 अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि इसके अलावा तालाब किनारे दस टिन शेड भी बनाए जाएंगे।

एसडीएम ने मौके पर उपस्थित सरपंच रमेश खाण्डा से कहा कि ददरेवा की जनता ने आपको जिम्मेदारी सौंपी है, फिर भी अतिक्रमण हटाने एवं सफाई व्यवस्था क्यों नहीं हो रही है। एसडीएम ने सरपंच को अतिक्रमण हटाने एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि भारत में ददरेवा की पहचान है।
उन्होंने एक नया ददरेवा बनाने का लोगों को संकल्प करवाया।

भारतीय नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राजकुमार कालेरा को टीम गठित कर सहयोग करने का आह्वान किया। एसडीएम ने गोरक्षनाथ मंदिर के महंत कृष्णनाथ से जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर सुभाष राजपुरोहित, ताराचंद पूनिया, बलवान पूनिया, रोहिताष, पवन, मो. साबिर आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

image