
सर्दियों के मौसम में शहर के सभी होटल, मैरिज लॉन, बैंक्वेट हॉल में मेहमानों के खान-पान का विशेष इंतजाम है।नाश्ते में मेहमान गरम सूप, लखनवी मक्खन के अलावा बनारसी चाट का लुत्फ उठाएंगे, वहीं डिनर में मक्का-बाजरा की रोटी और सरसो का साग परोसा जाएगा।लखनऊ होटल एसोसिएशन के सचिव श्याम कृष्णानी ने बताया कि सर्दियों में मक्के की रोटी और सरसो के साग का जादू हर किसी की जुबान पर चढ़कर बोलता है।
साग स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
स्वाद के साथ-साथ यह साग स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद है। सरसों का साग केवल स्वाद में ही शानदार नहीं होता है, बल्कि इसके कई तरह के फायदे भी होते हैं। साथ ही ठंड के मौसम में गुड़ खाने से शरीर गर्म रखता हैं। इसलिए शादियों में लोग गुड़ का सेवन जरूर करते हैं। इसलिए वर-वधु पक्ष खाने की मैन्यू में इसे जरूर शामिल करवाते हैं। इसके अलावा भी कई तरह के पकवान इस बार शादी के मेन्यू का हिस्सा बनेंगे।
जनवरी से 12 मार्च के बीच शुभ मुहूर्त है इस बार शादियों का
उत्तर प्रदेश टेंट कैटर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि सरसों का साग और मक्के की रोटी, दोनों की तासीर गर्म होती है। सर्दियों में इसे खाने से शरीर गर्म हो जाता है, जिससे ठंड का अहसास कम होता है। सरसों के साग और मक्के की रोटी का कॉम्बिनेशन स्वाद के साथ-साथ हेल्थ के हिसाब से भी अच्छा है। उन्होंने कहा कि सर्दियों में लखनवी मक्खन काफी पसंद किया जाता है। बच्चे से लेकर बड़े तक इसे काफी मन से खाते हैं। उन्होंने बताया कि चाट भी खाना अमूमन सभी लोगों को पसंद होता है। फिर चाहे वो मटर चाट हो या आलू चाट। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बनारसी टमाटर चाट का लुत्फ भी लोग करते हैं। इसके लिए सर्दियों के सीजन में अधिकांश लोगों ने नाश्ते के मैन्यू में बनारसी चाट की डिमांड की है।
शादी का शुभ मूहुर्त
● जनवरी-16, 17, 20, 21, 22, 27, 28, 30, 31
● फरवरी- 04, 06, 07, 08, 12, 13, 17, 24,25, 26, 29
● मार्च- 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07, 10, 11, 12
Updated on:
11 Jan 2024 04:45 pm
Published on:
11 Jan 2024 04:03 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
