22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024: बड़े फेरबदल की ओर कांग्रेस, प्रियंका गांधी की जगह अविनाश पांडे बने यूपी कांग्रेस प्रभारी

UP Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता अविनाश पांडे को इससे पहले 2022 में सोनिया गांधी द्वारा झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया था। अविनाश पांडे को प्रियंका गांधी की जगह उत्तर प्रदेश में जिम्मेदारी दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Prateek Pandey

Dec 23, 2023

avinash_pandey

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। कांग्रेस के बड़े चेहरे प्रियंका गांधी की जगह अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बना दिया गया है। साथ ही कुमारी सैलजा को उत्तराखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके पहले ये पदभार भी संभाला है
आपको बता दें कि अविनाश पांडे कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सदस्य भी हैं। जब मनिंदर सिंह बिट्टा अध्यक्ष थे तब अविनाश ने भारतीय युवा कांग्रेस में महासचिव का पदभार भी संभाला था। अविनाश पांडे विधान परिषद महाराष्ट्र (उच्च सदन) के सदस्य भी रहे हैं और इसके साथ उन्हें महाराष्ट्र राज्य लघु उद्योग विकास निगम (MSSIDC) का अध्यक्ष भी चुना गया था.


रह चुके हैं राज्यसभा सांसद
अविनाश पांडे कांग्रेस में रहते हुए कई पदों पर काम कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने साल 2008 में उद्योगपति राहुल बजाज के खिलाफ महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन वह राज्यसभा के लिए राहुल बजाज से मात्र एक वोट से हार गए थे। इसके बाद 2010 में जून के महीने में महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया और निर्विरोध चुनाव जीत लिया। हालांकि अभी प्रियंका गांधी के पास फिलहाल किसी राज्य की जिम्मेदारी नहीं है।