
लखनऊ. यूपी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक आजम खां पिछले 28 महीनों से जेल में बंद हैं। लेकिन आजम खां को लेकर यूपी का सियासी पारा लगातार चढ़ा हुआ है। कांग्रेस, प्रसपा व सुभासपा के बाद बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती भी आजम खां के समर्थन में उतर आई हैं। गुरुवार को मायावती ने एक के बाद एक ट्वीट कर बीजेपी पर जमकर हमला बोला। बसपा सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी और अपने द्वारा शासित अन्य राज्यों में गरीबों, दलितों, आदिवासियों और मुस्लिमों को टारगेट कर रही है। जुल्म, ज्यादती और भय का शिकार बनाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। मायावती ने कहा कि यही काम कांग्रेस भी करती रही है। वहीं राजनीति के जानकारों की माने तो यूपी में करीब 20 फीसदी मुस्लिम वोट है और करीब 100 सीटों हार-जीत का फैसला करते हैं। इसीलिए भाजपा छोड़ सभी दल आजम खां पर डोरें डाल रहे हैं।
विरोधियों द्वेषपूर्ण कार्रवाई हो रही
मायावती ने कहा कि यूपी व अन्य बीजेपी शासित राज्यों में कांग्रेस की ही तरह गरीबों, दलितों, अदिवासियों और मुस्लिमों को टारगेट किया जा रहा है। जुल्म-ज्यादती, भय आदि का शिकार बनाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। वहीं, दूसरों के मामलों में इनकी कृपा दृष्टि जारी है। इसी तरह यूपी सरकार द्वारा अपने विरोधियों पर लगातार द्वेषपूर्ण और आतंकित कार्रवाई की जा रही है।
आजम को जेल में बंद रखना चर्चा का विषय
मायावती ने कहा कि विधायक मो. आजम खां को करीब सवा दो वर्षों से जेल में बंद रखने का मामला काफी चर्चाओं में है, जो लोगों की देश के कई राज्यों में जिस प्रकार से दुर्भावना व द्वेषपूर्ण रवैया अपनाकर प्रवासियों व मेहनतकश समाज के लोगों को अतिक्रमण के नाम पर भय व आतंक का शिकार बनाया जा रहा है, उनकी रोजी-रोटी छीनी जा रही है. यह कई सवाल खड़े करता है, जो अति-चिंतनीय है।
सपा के साथ हैं आजम खां
हालांकि सपा अध्यक्ष आजम खां की जमानत को रहे हैं वे लगातार वकीलों से बात कर रहे हैं और आजम खां सपा के साथ हैं और हमेशा रहेंगे। वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के बाद अब बसपा भी आजम के समर्थन में उतर आई है।
Published on:
12 May 2022, 3:54 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.