आजम खान की पत्नी के इस बयान पर सपा नेता सफाई दे रहे हैं। सपा विधायक पंकज पटेल ने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "अल्लाह और ईश्वर पर इस समय हर व्यक्ति भरोसा करता है, जो अच्छी बात है। वहीं जहां तक आजम खान की बात है, समाजवादी पार्टी शुरू से लेकर अंत तक, जब भी उन्हें जरूरत पड़ी, उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी।"