25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bakrid 2018: अटल जी के निधन के चलते बकरीद के लिए शिया मौलवी ने मुस्लिमों से की अपील, कहा सिर्फ ये करें..

7 दिनों के राजकीय शोक की अवधि के बीच बकरीद भी पड़ रही है.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 18 Aug 2018, 11:17 PM IST

maulana

maulana

लखनऊ. भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पूरा देश गमजदा है। सीएम योगी ने गुरुवार को उनके सम्मान में 7 दिनों का राजकीय शोक व शुक्रवार को राजकीय अवकाश भी घोषित किया था। इस आदेश का पालन किया गया व प्रदेश भर के सरकारी दफ्तरों समेत कार्यलाय में अटल बिहारी वाजपाये को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं 7 दिनों के राजकीय शोक की अवधि के बीच बकरीद भी पड़ रही है जिसको देखते हुए शिया उलेमा ने सभी मुस्लिम भाईयों से बकरीद सादगी से मनाने की अपील की है।

मौलाना सैफ अब्बाज ने की ये अपील-

7 दिनों के राजकीय शोक की अवधि के दौरान 22 अगस्त को बदरीद का त्योहार है। ऐसे में शिया मौलवी मौलाना सैफ अब्बाज ने कहा कि मेरी मुस्लिम भाइयों से अपील है कि बकरीद को सादगी से मनाएं क्योंकि अटल बिहारी वाजपेयी जी के शोक में हमारा राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है। मुसलमान भाई नमाज पढ़ें, कुर्बानी दें पर जश्न ना मनाएं।

न करें गोकशी-
वहीं देश के प्रमुख मुस्लिम संगठनों ने मुल्‍क के मुसलमानों से बकरीद के मौके पर गाय या बैल की कुर्बानी कतई ना करने की अपील की थी। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्‍यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी, जमात-ए-इस्‍लामी के अध्‍यक्ष मौलाना जलालुद्दीन उमरी और इस्‍लामि‍क सेंटर ऑफ इण्डिया के अध्‍यक्ष मौलाना खालिद रशीद ने भी मुसलमानों से अपील करते हुए कहा है कि हर साल की तरह इस साल भी बकरीद के मौके पर गो‍कशी करने से परहेज करें।

लखनऊ रहा बंद-

आपको बता दें कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से उनके संसदीय क्षेत्र में लखनऊ में शुक्रवार को बंद का आहवाहन किया गया था जिससे सारी दुकानें, बाजार, दफ्तर और स्कूल बंद रहे। वहीं सभी सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है।