25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी के गलत ट्वीट को सीएम योगी के मंत्री ने बताया मानवीय भूल, नवजोत सिद्धू के पाकिस्तान जाने पर दिया यह बयान

कहा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी हमारे आदर्श, यूपी में हो रहा क्राइम कंट्रोल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 18 Aug 2018, 5:02 PM IST

Minister Suresh Khanna

Minister Suresh Khanna

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट को मानवीय भूल बताया है। शनिवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में लोगों की समस्या सुनने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी हमारे आदर्श हैं।
यह भी पढ़े:-मौसम के तेवर हुआ सख्त, तीखी धूप ने किया बेहाल

बनारस में लोगों की समस्या सुनने के बाद मीडिया से कहा कि यूपी में तेजी से क्राइम क्रंटोल हो रहा है। पूर्व सरकारों के समय अपराध ग्राफ तेजी से बढ़ता था और हमारी सरकार में यह कम हो रहा है। राहुल गांधी ने गलत ट्वीट पर कहा कि मानवीय भूल हो गयी होगी। इस पर राजनीति करना सही नहीं है। बताते चले कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने की जगह उनके परिजनों व समर्थकों को श्रद्धांजलि दे दी थी जिस पर सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष की आलोचना हो रही है। नवजोत सिद्धू द्वारा खुद को पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का सिपाही बताते हुए पाकिस्तान जाने के बयान पर सुरेश खन्ना ने साफ कर दिया कि हम लोग अटल बिहारी वाजपेयी को अपना आदर्श मानते हैं और कोई क्या मानता है इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:-डिवाइडर पर चढ़ कर श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 40 घायल

बनारस के विकास को देखने आये हैं सुरेश खन्ना
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना बनारस के विकास को देखने आये हैं। यहां पर जितनी विकास योजना चल रही है उसकी समीक्षा करने के साथ खराब काम करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई भी कर सकते हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के चलते राहुल गांधी, मायावती व अखिलेश यादव के महागठबंधन भी यहां से दमदार प्रत्याशी उतराने की तैयारी मेंं है। जबकि पीएम मोदी भी यहां से ही चुनाव लडऩे वाले हैं। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार में बनारस की विकास योजना पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-SSP के रियल्टी चेक में फेल हो गये चार थानेदार

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग