1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलरामपुर में सड़क हादसे में छह की मौत, बाइक सवार को बचाने में तेज रफ्तार कार गहरे गड्ढे में गिरी

- मरने वालों में 3 बच्चे, दो पुरुष व एक महिला शामिल - सभी एक ही परिवार के सदस्य - मृतक परिवार गोंडा जनपद के रहने वाला

less than 1 minute read
Google source verification
car_road_accident.jpg

Road Accident in Raipur: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

बलरामपुर. बलरामपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। कार में सवार सभी छह लोगों में तीन बच्चे, दो पुरुष और एक महिला शामिल है। यह हादसा नेशनल हाईवे 730 पर हुआ। सभी मृतकों के शव को करीब अस्पताल में भेजा गया है।

यूपी मदरसा बोर्ड के छात्रों को तोहफा, नए सत्र से मोबाइल ऐप पर करेंगे पढ़ाई

बताया जा रहा है कि, बलरामपुर जिले में थाना महाराजगंज तराई के लौकहव के निकट एक तेज रफ्तार डिजायर कार, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। और सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में जाकर पलट गई। इससे कार सवार छह लोग सवार थे। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इसमें 3 बच्चे, दो पुरुष व एक महिला शामिल हैं। यह सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। मृतक परिवार गोंडा जनपद के रहने वाला है।

Story Loader