
इस राशि के लड़कों की किस्मत में होती है खूबसूरत पत्नी
Zodiac sign and Beautiful Wife: हर युवक की ख्वाहिश होती है कि उसकी पत्नी सुंदर हो, हंसमुख और उसे खूब प्यार करे। लेकिन हर युवक की किस्मत ऐसी नहीं होती कि उसे उसके पसंद की लड़की या फिर बेहद खूबसूरत युवती उसकी बीवी बने। हालाँकि हिन्दू धर्म में कुण्डली मिलाकर शादी करने की परंपरा है। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि अगर किसी सुंदर लड़की की कुंडली आती है तो कभी-कभी उसके साथ कुंडली नहीं मिलती। दरअसल, ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो ये युवक की कुण्डली और उसकी राशि पर भी निर्भर करता है कि उसकी होने वाली पत्नी खूबसूरत होगी या नहीं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल बारह राशियों में किन-किन राशियों के पुरुषों को सुंदर पत्नियाँ मिलती हैं। तो आइये जानते हैं कि वो राशियाँ कौन सी हैं -
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लड़के स्वभाव से बहुत हंसमुख और खुशमिजाज होते हैं। यही कारण है कि लड़कियां इनके प्रति न सिर्फ जल्दी आकर्षित हो जाती हैं, बल्कि उनके प्रति निष्ठावान और समर्पित भी रहती हैं। मिथुन राशि के लड़कों का स्वभाव बहुत मृदुल होता है। वे स्त्रियों के साथ सम्मान से पेश आते हैं और उनके प्रति सहृदयता का व्यवहार करते हैं। अपने इन सहज गुणों के कारण वे सहज ही सुंदर और आकर्षक लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। बाद में उनके अपने स्वभावगत गुणों और व्यवहार के कारण लड़कियां भी उनके प्रति प्रेम और समर्पण से भरी रहती हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के लड़के यूं तो काफी दमदार, रौबदार और डॉमिनेटिंग किस्म के होते हैं, लेकिन प्रेम के मामले में उनका व्यवहार थोड़ा अलहदा है। सिंह राशि के लड़के विवाह के बाद अपनी पत्नी के प्रति बहुत समर्पित और वफादार होते हैं। सिंह राशि वालों की तकदीर में अकसर सुंदर लड़कियों का साथ लिखा होता है। सिंह राशि के लड़के घर में भले पत्नी पर कितना ही रौब जमा लें, लेकिन वे उनके साथ कभी धोखा नहीं करते और हमेशा उनका साथ देते हैं। सिंह राशि के लड़के स्वभाव से बहुत रोमांटिक भी होते हैं। उनके इन्हीं गुणों के कारण उन्हें सुंदर और वफादार पत्नियों का सौभाग्य मिलता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लड़कों का रूप-रंग, नक्शा, डील-डौल काफी आकर्षक होता है। दिखने में वे काफी सेक्सी और हैंडसम होते हैं। कन्या राशि के लड़कों के रूप पर ही लड़कियां सबसे पहले मोहित होमी हैं। अब जाहिर सी बात है कि लड़का जब इतना खूबसूरत है तो उसके प्रति आकर्षित होने वाली लड़की भी रूप-रंग और सौंदर्य में उससे उन्नीस तो नहीं होगी। इस तरह अकसर ही यह देखा जाता है कि कन्या राशि के लड़कों को सुंदर दुल्हन मिलती है। कन्या राशि के लड़के स्वभाव से बहुत प्रेम भरे और रोमांटिक किस्म के होते हैं। इनके इस रोमांटिक स्वभाव के कारण ही लड़कियां इन पर जान छिड़कती हैं और इनसे शादी करने के लिए बेताब रहती हैं।
मकर राशि
मकर राशि के लड़के बहुत स्मार्ट और बात करने की कला में निपुण होते हैं। यहां बात करने की कला का अर्थ झूठ बोलना, बातें बनाना या बात करने की चालाकी नहीं है। यह निपुणता का अर्थ है कि ऐसे अंदाज में बात करना कि सामने वाले व्यक्ति को एक पल में अपना मुरीद कर लेना। मकर राशि के लड़कों में सहज ही एक किस्म का आकर्षण होता है। वे जहां जाते हैं, वहीं सबको अपना दीवाना बना लेते हैं। जिस महफिल में बैठते हैं, उसी महफिल की शान बन जाते हैं। लड़कियों का दिल जीतना इन्हें खूब आता है. उन्हें तारीफों और अदाओं से, सरप्राइज देकर और प्रेम की तमाम कमनीय अदाओं से अपने बस में कर लेते हैं। पत्नी के मामले में मकर राशि के लड़के बहुत खुशकिस्मत होते हैं। सबसे सुंदर और जान छिड़कने वाली लड़कियां इनकी किस्मत में लिखी होती हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लड़कों की भी सबसे बड़ी खासियत यही होती है कि वे बहुत हैंडसम और आकर्षक होते हैं। साथ ही हंसमुख मिजाज के ये लड़के सहज ही लड़कियों का दिल जीत लेते हैं। लड़कियां इनके सेंस ऑफ ह्यूमर पर फिदा हो जाती हैं. साथ ही मीन राशि के लड़के स्वभाव से बहुत ईमानदार होते हैं। उनमें छल-कपट नहीं होता. सेंस ऑफ ह्यूमर, ईमानदारी, छल-कपट रहित व्यवहार ही दरअसल लड़कों के वे बुनियादी गुण हैं, जिनके प्रति लड़कियां सहज रूप से आकर्षित होती हैं। चूंकि मीन राशि के लड़के खुद भी हर लिहाज से इतने उत्तम होते हैं कि उन्हें दुल्हन भी उनसे बेहतर ही मिलती है। मीन राशि के लड़कों की दुल्हन अकसर बहुत खूबसूरत होती हैं।
Published on:
10 Feb 2022 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
