
इंफेक्शन होने की सम्भावना बढ़ जाती
दूध में प्रोटीन ही नहीं, बल्कि विटामिन A, B1, B2, B12 और D, पोटेशियम, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व हैं। हेल्थ न्यूट्रिशन सरिता ने कहा कि शाकाहारी लोगों के लिए दूध प्रोटीन का सबसे अच्छा माध्यम है। आयुर्वेद में भी दूध का बहुत महत्व है, यह पौष्टिक होने के साथ-साथ पाचन-तंत्र को भी ठीक करता है।
इन कॉम्बिनेशन से बनाए दूरी
हेल्थ न्यूट्रिशन डॉ सरिता ने बताया कि यह तो आप में से ज्यादातर लोग जानते होंगे कि दूध और मछली कभी भी साथ में या एकदम आगे-पीछे नहीं लेना चाहिए। क्योंकि दूध की तासीर ठंडी होती है और मछली की तासीर गर्म होती है। इसलिए दूध और दही के साथ मछली न खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन बहुत से लोग ये गलती करते है।
इंफेक्शन होने की सम्भावना बढ़ जाती
उन्होंने कहा कि कभी भी दूध के साथ नींबू, करेला और कटहल एक साथ न खाएं। अगर आपने ऐसा किया तो आपको इंफेक्शन होने की संभावना रहेगी। ऐसा करने पर दाद, खाज, एक्जिमा, खुजली, सोरायसिस आदि होने की संभावना बनी रहती है।
शरीर को पहुंचता है नुकसान
यूं तो दही और दूध का किसी तरह का कोई मेल नहीं है, लेकिन फिर भी कुछ लोग दूध और दही का शरबत या शिकंजी बनाकर पीते हैं। इसके अलावा कुछ लोग दूध और दही को मिलाकर चिवड़ा भी खाते हैं। इस तरह से दूध और दही का एक साथ सेवन करने पर आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।
ध्यान रखें: हेल्थ न्यूट्रिशन सरिता गुप्ता ने कहा कि जितना हो सके पानी का सेवन करें साथ ही उन चीजों से दूर रहे जिसको खाने से शरीर में परेशानी बढ़ती है।
Updated on:
02 Apr 2023 11:07 am
Published on:
02 Apr 2023 11:02 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
