25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Covid Alert 2023 : लखनऊ में 13 लोग कोरोना पॉजिटिव, बचना है तो सुने ये वीडियो

Covid-19 positive स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों की सेहत की निगरानी कर रही है। फोन से मरीजों को हाल लिया जा रहा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 1 Apr 2023, 8:01 AM IST

कोरोना वायरस बेकाबू

कोरोना वायरस बेकाबू

उत्तर प्रदेश सहित लखनऊ में एक बार फिर कोरोना वायरस बेकाबू होता जा रहा है। 24 घंटे में प्रदेश भर में 130 संक्रमित मिले हैं। लखनऊ में 13 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से दहशत फैल गई है। एक दिन में इतने संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। हालांकि कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। ज्यादातर मरीज बिना लक्षणों वाले हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सभी कोरोना संक्रमितों की सेहत खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें: 65 साल की बुजुर्ग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला

गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में सबसे ज्यादा मरीज

सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में मिले हैं। गौतमबुद्ध नगर में 39 और गाजियाबाद में 21 पॉजिटिव केस आए हैं। लखनऊ में 13 संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा ललितपुर में 11 और पीलीभीत में 9 केस सामने आए हैं। राहत की बात यह हैं कि 23 घंटे के दौरान 121 मरीज रिकवर भी हुए हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी में कोविड के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर योगी सरकार ने जारी किए निर्देश

15 मार्च के बाद कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी

15 मार्च के बाद से कोरोना मरीजों में रोजाना इजाफा हो रहा हैं। महज 15 दिन के भीतर प्रदेश में कोविड के 630 केस रिपोर्ट हुए हैं। वही 15 दिन के भीतर कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 74 से बढ़कर 352 तक पहुंच गई हैं। वही इस महीने पॉजिटिव आने वाले केस की संख्या 704 हो गई हैं। जबकि महीने के पहले 15 दिनों में यानी 15 मार्च तक यह संख्या पॉजिटिव आने वाले केस की संख्या 71 थी।

यह भी पढ़ें: Video: अल्पसंख्यक मंत्री बोले निकाय चुनाव में मुस्लिम समुदाय को मौका

42 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज

प्रदेश के 42 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मौजूद हैं। फिलहाल सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज गौतमबुद्ध नगर में हैं। यहां 84 एक्टिव केस हैं। वही गाजियाबाद में 67 और लखनऊ में 36 केस हैं। इसके अलावा ललितपुर में 15, बिजनौर में 12 और पीलीभीत व प्रयागराज में 11 - 11 केस हैं। वाराणसी में 10, बुलंदशहर में 9 और मेरठ में 8 एक्टिव केस हैं।

6 जिलों में कोरोना संक्रमण का असर

6 जिलों में कोरोना संक्रमण का असर प्रदेश के 6 जिलों में कोरोना संक्रमण का असर तेजी से फैला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में 39, गाजियाबाद 21, लखनऊ 13 ललितपुर, 11 बिजनौर 1 और पीलीभीत में 9 संक्रमित मिले हैं। वहीं 24 घंटे में 30 हजार 461 सैंपल की जांच हुई हैं। इस दौरान अलीगढ़ में 2582 गाजियाबाद में 2036 सैंपल की जांच की गई। इसके अलावा मऊ में 1996 और भदोही में 600 सैंपल की जांच हुई। वही कानपुर नगर में 679 सैंपल की जांच हुई हैं।


लखनऊ के 13 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

13 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से दहशत फैल गई है। सबसे ज्यादा आलमबाग में कोरोना संक्रमण बढ़ा है। यहां अलग-अलग कॉलोनियों में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अफसरों ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग होगी। इसके बाद इंदिरा नगर में चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अलीगंज में दो संक्रमित मिले हैं। सरोजनीनगर, सिल्वर जुबली हॉस्पिटल के तहत एक-एक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 38 हो गया है। तीन मरीजों ने वायरस को हराया है।


गुर्दा, कैंसर लिवर, डायबिटीज मरीज सतर्क रहे

सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि गुर्दा, कैंसर लिवर, डायबिटीज समेत दूसरी गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। गर्भवती महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी बेवजह घर से बाहर न आएं। भीड़-भाड़ में जाने से बचे। मास्क इस्तेमाल करें। समय-समय पर हाथों को साबुन से धोएं। इससे काफी हद तक संक्रमण से बच सकते हैं। फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कोविड लक्षणों के साथ अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

अस्पतालों में अलर्ट जारी

अधिकारियों का कहना है कि अधिक से अधिक मरीजों की जांच होने से संक्रमण का समय पर पता लगाया जा सकता है। बलरामपुर, लोहिया, सिविल केजीएमयू लोकबंधु समेत दूसरे अस्पतालों में कोविड जांच की सुविधा है। सीएचसी पर भी लोग जांच करा सकते हैं। अभी करीब 1000 लोगों की जांच हो रही है। पॉजिटिव मरीजों की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जा रही है।
--