25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

65 साल की बुजुर्ग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला

पूजा का सामान लेने घर से निकली, महिला के साथ मोहल्ले के युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस कर रही तलाश, मुकदमा हुआ दर्ज।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 31 Mar 2023, 6:02 PM IST

आरोपी की तलाश शुरू

आरोपी की तलाश शुरू

मलिहाबाद थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको परेशान करके रखा हुआ है। वही पर युवक ने एक बुजुर्ग महिला को घर छोड़ने के बहाने पहले मोटरसाइकिल पर बिठाया, फिर आगे ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद मारपीट कर फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा, आरोपी की तलाश शुरू

गुरुवार रामनवमी के दिन को मलिहाबाद थाना क्षेत्र के गांव के युवक ने अपनी मां के साथ हुई गलत घटना की तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 65 वर्षीय मेरी मां कल शाम हवन सामग्री लेने बाजार गई थी। जब वहां से घर वापस आ रही थी, तभी मऊ से रमगढा के बीच में हमारे गांव का अतुल उर्फ अट्टी पुत्र दिलीप बाजपेई निवासी रमगढा ने शाम करीब 7 बजे घर छोड़ने के बहाने से मां को अपनी पल्सर मोटरसाइकिल पर बैठाकर, गांव जाने के लिए निकला, लेकिन गांव जाने के बजाय, अतुल सिरगामऊ वाले गलियारा पर मोटरसाइकिल ले जाने लगा। तो मां ने उससे कहा कि हमे यही उतार दो मोटरसाइकिल से उतरकर जैसे ही माँ अपने घर की तरफ बढ़ रही थी कि अचानक अतुल ने पीछे से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: यूपी में कोविड के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर योगी सरकार ने जारी किए निर्देश

मारपीट करके अतुल ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए, माँ के साथ पहले दुराचार किया फिर मुँह में मिट्टी भर बेसुध हालत में मां को वहीं छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेकर तत्काल संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: अल्पसंख्यक मंत्री बोले निकाय चुनाव में मुस्लिम समुदाय को मौका

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के पुत्र की तहरीर पर दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।