
बीजेपी पर लगते रहे आरोप
प्रदेश में जहां पर भी ऐसी सीटें हैं जिन पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 80 फीसद या फिर उससे ज्यादा है। वहां पर बीजेपी अब मुस्लिम उम्मीदवारों को उतारने की तैयारी कर रही है ।
बीजेपी पर लगते रहे आरोप
भारतीय जनता पार्टी दरअसल इन दिनों यूपी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में पूरे जोर शोर से जुटी हुई है क्योंकि बीजेपी पर अक्सर आरोप लगते रहे है कि वो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की बात तो करती है, लेकिन धरातल पर मुस्लिमों को कभी प्रतिनिधित्व नहीं देती है। इस बार यूपी नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की रणनीति बदली हुई नजर आ रही है। बीजेपी लगातार मुस्लिमों को रिझाने की कोशिश में लगी हुई है।
मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में होंगे उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने मुस्लिमों में भरोसा पैदा करने के लिए नई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इस रणनीति के तहत बीजेपी पहली बार नगर निकायों में मुस्लिम कैंडिडेट उतारने जा रही है। प्रदेश में जहां पर भी ऐसी सीटें हैं जिन पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 80 फीसद या फिर उससे ज्यादा है। वहां पर बीजेपी अब मुस्लिम उम्मीदवारों को उतारने की तैयारी कर रही है।
Published on:
30 Mar 2023, 6:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.