25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इरशाद अली रमजान में रोजे के साथ करते है मां काली की पूजा, जानिए क्या बोले मंदिर के पुजारी

Ram Navami Durga Puja गंगा जमुनी लखनवी तहजीब की मिसाल इरशाद अली, मां काली की भक्ति देख हो गए कायल, मन्दिर के पुजारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 30 Mar 2023, 1:59 PM IST

माता काली ने सब कुछ दिया

माता काली ने सब कुछ दिया

किसी ने सच कहा है, मजहब नहीं सिखाता आपस मे बैर करना, लखनऊ गंगा जमुनी तहज़ीब के लिए पूरी दुनियां में जाना जाता है। व्यक्ति चाहें किसी भी मजहब का क्यों ना हो, लेकिन वह एक दूसरे का सम्मान करना जानते हैं। दरअसल इसी का जीता जागता उदाहरण है, इरशाद अली जितनी आस्था वह इस्लाम धर्म मे रखते हैं,उतनी ही हिन्दू धर्म में भी , इरशाद अली अपने पूरे परिवार के साथ चौक के बड़ी काली मंदिर में आते है और पूरे श्रद्धा भाव के साथ दर्शन करते हैं।

यह भी पढ़ें: KGMU: बिना चीरा ईयूएस विधि से पैनक्रियाटिक स्यूडो सिस्ट का हुआ इलाज


चेहरे पर हंसी के साथ सबको जोड़ने का करते है काम

इरशाद अली पुलिस इंस्पेक्टर रहे, तब भी चौक के बड़ी काली मंदिर में आकर सेवा भाव के साथ मन्दिर परिसर में सेवा करते थे। पुलिस सेवा से रिटायर्ड होने के बाद भी पूरी सेवाभाव के साथ मंदिर की व्यवस्था में लगे रहते हैं । चौक के बड़ी काली मन्दिर के पुजारी की माने तो इरशाद अली अद्भूत इंसान है। मन्दिर आकर पूरे आदर भाव के साथ सेवा करते है, और पूरे परिवार के साथ दर्शन करते है। गंगा जमुनी तहज़ीब का इससे बड़ा उदाहरण कोई दूसरा नहीं हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें: Liquor News: शराब और बीयर के दामों में होने जा रही बढ़ोत्तरी ,जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

चौक की बड़ी काली मंदिर का बड़ा महत्त्व, चौदह साल से आता हूँ

लखनऊ के चौक स्थित बड़ी काली मंदिर अपने में एक ऐतिहासिक महत्व रखता है। इरशाद अली बड़ी काली के बारे में कहतें मुझे यहाँ आकर बहुत सुकून मिलता है। उसके बारे में बता नहीं सकता । आज जो कुछ भी हूँ मां की कृपा से ही हूँ। मैं यहाँ 14 वर्षो से लगातार आ रहा हूँ ।