
शराब शौकीन लोगो देने होंगे ज्यादा पैसे
1 अप्रैल से उत्तर प्रदेश में शराब और बीयर महंगी हो जाएगी। प्रदेश सरकार के माध्यम से पिछले दिनों जारी की गई, नई आबकारी नीति के तहत लाइसेंस फीस और आबकारी शुल्क में बढ़ोतरी किए जाने की वजह से नया वित्तीय साल शुरू होने पर सभी लाइसेंसी फुटकर दुकानों पर बीयर व देसी तथा अंग्रेजी शराब के दामों में बढ़ोतरी हो जाएगी।
सभी ब्रांडों के दामों में होगी बढ़ोत्तरी
शराब विक्रेता विवेक जायसवाल ने कहा कि देसी शराब का 42.8 डिग्री तीव्रता का पउआ पहली अप्रैल से 75 रुपये के बजाए 90 रुपये का होगा। 36 डिग्री तीव्रता का देसी शराब का पउवा 65 रुपये के बजाए 70 रुपये का बिकेगा। अंग्रेजी शराब के पॉपुलर ब्रांड के क्वार्टर, अद्धे व बोतल के दामों में भी बढ़ोतरी होगी। अंग्रेजी शराब के क्वार्टर में 15 से 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी।
कुछ कंपनी ने बढ़ा दिए मार्च में ही दाम
बीयर के केन में औसतन 10 रुपये प्रति केन और बोतल पर 20 रुपये प्रति बोतल की मूल्यवृद्धि होगी। एक प्रमुख कंपनी ने तो मार्च के इन अंतिम दिनों में ही अपने दाम बढ़ा दिए हैं। कुछ और अच्छे ब्रांड की बीयर के दाम और ज्यादा बढ़ सकते हैं।
Published on:
30 Mar 2023, 1:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.