23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भैया जी जोशी और कृष्ण गोपाल को मंदिर निर्माण की निगरानी का जिम्मा

- 12.70 करोड़ लोगों के घर जाएंगे संघ कार्यकर्ता- मंदिर के लिए दान देने का जताएंगे आभार

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Jul 14, 2021

Bhaiyaji joshi

Bhaiyaji joshi

लखनऊ. चित्रकूट में हुई बैठक में राष्ट्रीय स्वंय संघ ने पूर्व सरकार्यवाह भैया जी जोशी और कृष्ण गोपाल को मंदिर निर्माण की निगरानी की जिम्मेदारी दी है। संघ की ओर से यह भी साफ किया गया है कि मंदिर निर्माण का मामला पूरी तरह से विवादों से रहित और साफ होना चाहिए। इसके अलावा राम मंदिर निर्माण के लिए जिन 12.70 करोड़ परिवारों ने चंदा दिया है, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अपने कार्यकर्ताओं को कहाकि, वे इन सभी के घरों के दरवाजे पर दस्तक दें और बेहद विनम्रता से धन्यवाद कहें।

ये भी पढ़ें- संघ की बैठक का कल अंतिम दिन, लखनऊ से आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद चित्रकूट में सुरक्षा बढ़ी

15 जनवरी से 27 फरवरी 2021 तक चले समर्पण अभियान में विहिप ने देश के 12.70 करोड़ परिवारों तक अपनी पहुंच बनाई। इन परिवारों के 65 करोड़ लोगों ने इस अभियान में अपना योगदान दिया। इस अभियान में विहिप के 20.21 लाख कार्यकर्ताओं ने बेहद गरम जोशी के साथ अपना योगदान किया।

ट्रस्ट की बैठक में शामिल हुए समिति अध्यक्ष नृपेन्द्र-

राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक बुधवार से शुरू हुई। समिति ने पहले मंदिर की नींव भराई के कार्य का अवलोकन किया। फिर कार्यदायी संस्था एलएंडटी व मानीटरिंग एजेंसी टीईसी के विशेषज्ञों व ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श हुआ। पहले दिन की बैठक तकनीकी विषयों पर हुई। बैठम में ट्रस्ट महासचिव चंपत राय व कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि भी शामिल हुए। समिति की कल की बैठक का मुख्य एजेण्डा पत्थरों की तराशी होगा।