10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Bhojpuri Actress Monalisa: अब चुड़ैल बन लोगों को डराएंगी भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा

Bhojpuri Actress Monalisa: मोनालिसा भोजपुरी फिल्म के साथ ही छोटे पर्दे यानी की टीवी सीरियल की भी जानीमानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitish Pandey

Sep 17, 2021

monalisha_.jpg

Bhojpuri Actress Monalisa: हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ छोटे पर्दे तक अपनी खास पहचान बना ली हैं। मोनालिसा कभी अपने डांस के लिए तो कभी अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब मोनालिसा चुड़ैल बनकर लोगों को डराने वाली हैं।

यह भी पढ़ें : विदेश से फेसबुक पर सक्रिय बदन सिंह बददो पुलिस को दे रहा खुलेआम चुनौती

चुड़ैल बन मचाएंगी कोहराम

मोनालिसा भोजपुरी फिल्म के साथ ही छोटे पर्दे यानी की टीवी सीरियल की भी जानीमानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। बिग बॉस में पार्टिसिपेट करने के बाद मोनालिसा को कई शो मिले। भोजपुरी और टीवी धारावाहिक के फैंस के दिलों पर राज करने वाली मोनालिसा अब चुड़ैल की एक्टिंग करती नजर आने वाली हैं। दरअसल एक्ट्रेस मोनालिसा एक नए शो 'अनकही दास्तान' में नजर आएंगी। इस शो का प्रोमो जारी कर दिया गया है।

इंटरनेट का तापमान बढ़ा ही देती हैं मोनालिसा

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बेहद ही कम समय में अपनी पहचान बना ली है। दिलकश और कातिलाना अदाओं से मोनालिसा अपने फैंस को मदहोश करती हैं। मोनालिसा अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर इंटरनेट का तापमान बढ़ा ही देती हैं।

अतीत के राज को जानना है बाकी

स्टार प्लस ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रोमो जारी कर एक्ट्रेस मोनालिसा का अलग अवतार दिखाया है। प्रोमो में मोनालिसा अजीबो-गरीब हरकत करता हुआ दिखाई दे रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि ‘अतीत का वो राज जिसे जानना अभी बाकी है, फिर आ रही है वो, जिसकी 'अनकही दास्तान' अभी बाकी है।’

नए लुक में मोनालिसा को देख फैंस हुए उत्साहित

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा को नए लुक में देख फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। भोजपुरी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तमिल और हिंदी भाषा के कई फिल्मों में मोनालिसा काम कर चुकी हैं। मोनालिसा को डांस और फोटोग्राफी करना बहुत ही पसंद है। मोनालिसा मूल रुप से बंगाली की रहने वाली हैं और उन्होंने कोलकाता से अपनी पढ़ाई की है।

यह भी पढ़ें : 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, मां की बीमारी का बहाना बनाकर ले गए आरोपी