3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेश से फेसबुक पर सक्रिय बदन सिंह बददो पुलिस को दे रहा खुलेआम चुनौती

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि बद्दो की तलाश में पुलिस टीम लगी है। हर पहलुओं पर पुलिस ने जांच की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 17 Sep 2021, 4:29 PM IST

badan_singh.jpg

मेरठ. यूपी पुलिस के लिए सिर दर्द बना ढाई लाख का इनामी कुख्यात बदन सिंह बद्दो अब भी पुलिस की पकड़ से काफी दूर है। कुख्यात के द्वारा आए दिन फेसबुक पोस्ट की जाती रहती है। जिससे साफ जाहिर होता है कि बद्दो पुलिस के साथ सोशल मीडिया का खेल खेल रहा है। जिसके चलते अब बद्दो ने अपने फेसबुक अकाउंट से दो आईपीएस व अब कई व्यक्तिगत लोगों के बारे में टिप्पणी की है। जिसके बाद से पुलिस फिर से बद्दो की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, मां की बीमारी का बहाना बनाकर ले गए आरोपी

दोबारा हरकत में आई पुलिस

बता दें कि कुख्यात बदन सिंह बद्दो 28 मार्च 2019 को दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसके चलते अब वह सोशल मीडिया को अपना हथियार बना प्रशासन को खुली चुनौती दे रहा है। बदन सिंह की फेसबुक आइडी से पूर्व डीजीपी बृजलाल और एक केबल कारोबारी के खिलाफ पोस्ट अपलोड की गई थी। फेसबुक ने बताया कि पोस्ट विदेश से डाली गई थी। अभी तक फेसबुक ने उसका आइपी एड्रेस नहीं दिया है।

सोशल प्लेटफार्म पर कर रहा टिप्पणी

बीते दिनों डीजीपी मुकुल गोयल ने मेरठ में दौरे के दौरान बद्दो की गिरफ्तारी के निर्देश पुलिस को दिए थे। जिसके बाद मेरठ पुलिस ने फिर से अपराधी को ढूंढना शुरू कर दिया। लेकिन बद्दो पुलिस से एक कदम आगे चल रहा है। जैसे ही पुलिस ने उसे ढूढना शुरू किया वैसे ही उसने फेसबुक से पूर्व डीजीपी बृजलाल और एक केबल कारोबारी के खिलाफ पोस्ट अपलोड कर दी। जिससे पता चलता है कि अपराधी पुलिस के साथ खेल रहा है।

सभी पहलुओं की जांच हो रही- एसएसपी

वहीं एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि बद्दो की तलाश में पुलिस टीम लगी है। हर पहलुओं पर पुलिस ने जांच की है। इसके साथ ही मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अपराधी की फरारी के समय हुए घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : 180 पशुओं को ट्रक में भरकर ले जा रहे 7 तस्कर गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश