3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

180 पशुओं को ट्रक में भरकर ले जा रहे 7 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अफसर तमाम दावे करते हैं कि बागपत के पुराना कस्बा में अवैध पशु पैठ का संचालन नहीं होता। सूत्रों की मानें तो प्रतिदिन अंधेरा होते ही दूसरे प्रांतों से मवेशियों से लदे वाहन यहां आने शुरू हो जाते है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 17 Sep 2021, 3:42 PM IST

baghpat_new.jpg

बागपत. उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पशु तस्करी रोकने के पुलिस के दावों के बीच एक बार फिर से तस्करों द्वारा मवेशियों के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। इस बार 28 गोवंश सहित 180 पशुओं को ले जा रहे सात पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये पशु तस्कर अवैध पशु पैठ में वाहनों में क्रूरतापूर्वक लादकर दूसरे प्रांतों से मवेशी लाए थे। गोवंश की तस्करी भी हो रही है।

यह भी पढ़ें : पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर बागपत में लगे मकान बिकाऊ हैं के पोस्टर

पुलिस अधिकारी पर रौब गालिब किया तस्कर

बता दे कि पुराना कस्बा की अवैध पशु पैठ में वाहनों में क्रूरतापूर्वक लादकर दूसरे प्रांतों से मवेशी लाए जाते हैं। यहां पर गोवंश की भी तस्करी बड़े पैमाने पर होती रही है। देर रात पुलिस ने चार वाहनों से 28 गोवंश समेत 180 मवेशी बरामद किए हैं। बरामद हुए वाहनों में से एक कैंटर में मुंह-पैर बंधे 88 मवेशियों में से नौ मृत मिले। इन मवेशियों को अवैध रूप से ला रहे पुलिस ने सात पशु तस्कर पकड़े हैं। जबकि एक फरार हो गया। एक तस्कर ने तो एक पुलिस अधिकारी पर रौब गालिब किया।

दूसरों शहरों जाते हैं मवेशी

पुलिस अफसर तमाम दावे करते हैं कि बागपत के पुराना कस्बा में अवैध पशु पैठ का संचालन नहीं होता। सूत्रों की मानें तो प्रतिदिन अंधेरा होते ही दूसरे प्रांतों से मवेशियों से लदे वाहन यहां आने शुरू हो जाते है। रात पुराना कस्बा में मवेशियों से लदे एक कैंटर की किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाई, जिसमें मवेशी मुंह-पैर बांधकर लदे दिखे। लोगों का कहना है कि अधिकांश मवेशी यहां से गाजियाबाद व अन्य जनपदों में ले जाए जाते है।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कोतवाली एसआई मानवेंद्र सिंह का कहना है कि राष्ट्र वंदना चौक से एक कैंटर में लदे 63 मवेशी बरामद कर आरोपित याकूब व इमरान निवासीगण ग्राम नौहर जनपद हनुमानगढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। दो कैंटर से 14-14 गोवंश बरामद कर मनप्रीत सिंह निवासी ग्राम कलाहड जनपद लुधियाना, सनी निवासी ग्राम तलबंडी जनपद जालंधर (पंजाब), सुरेंद्र निवासी ग्राम रहाड़ा जनपद करनाल, अभय सिंह निवासी ग्राम दलियाना जनपद अंबाला (हरियाणा), मोनू निवासी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। इनके अलावा एक कैंटर में 88 मवेशी मिले, जिनमें नौ मवेशी मृत पाए गए। कैंटर चालक फरार हो गया। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर में काटे जा रहे फाइनेंस पर खरीदे गए बड़े वाहन