4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर बागपत में लगे मकान बिकाऊ हैं के पोस्टर

इस मामले में राजीव कुमार के परिजन एसपी कार्यालय भी पहुंचे। एसपी नीरज कुमार जादौन ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 17 Sep 2021, 12:58 PM IST

baghpat.jpg

बागपत. पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर जहर खाने वाले कोचिंग सेंटर संचालक दंपति के परिजनों ने अपने घर में मकान बिकाऊ हैं के पोस्टर लगा दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उत्पीड़न के कारण नहीं दंपति ने जहर खाया है। दंपति का इलाज मेरठ के अस्पताल में चल रहा है। पुरानी तहसील मोहल्ले में रहने वाले कोचिंग सेंटर संचालक राजीव कुमार व उसकी पत्नी के जहर खाने के बाद परिजनों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाकर घर पर ताला जड़कर अन्य जगह किराये के मकान में रह रहे है।

यह भी पढ़ें : Pakistani Woman Murder Case: दिल्ली में पाकिस्तानी महिला की हत्या कर मेरठ में आकर छिपा कातिल

पड़ोसियों ने की थी मारपीट

पुरानी तहसील मोहल्ले के रहने वाले राजीव कुमार के साथ करीब डेढ़ महीने पहले पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इनके खिलाफ राजीव कुमार ने कोतवाली में पहुंचकर शिकायत की थी तो पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। इसके बाद राजीव कुमार के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था।

दंपति खा चुके हैं जहर

बुधवार को राजीव कुमार व उसकी पत्नी ने पड़ोसियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जहर खा लिया था। गंभीर हालत में मेरठ के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा है। बृहस्पतिवार को इस मामले में राजीव कुमार के पिता रामकिशन और अन्य परिजनों ने पुरानी तहसील मोहल्ले वाले घर पर मकान बिकाऊ का पोस्टर लगा दिया। साथ ही सभी अन्य जगह पर किराये के मकान में जाकर रहने लगे। इस मामले में राजीव कुमार के परिजन एसपी कार्यालय भी पहुंचे। एसपी नीरज कुमार जादौन ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : अमेरिका के इस कॉलेज में सुदीक्षा के नाम पर बना पार्क, बेटी की याद में भावुक हुए परिजन