
एकता कपूर का आने वाला शो नागिन-6 इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शो में तेजस्वी प्रकाश मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगी। शो के सेट से तेजस्वी प्रकाश का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसे फैंस ने अपना खूब प्यार दे रहे है। तेजस्वी प्रकाश का फर्स्ट लुक देखकर दर्शकों को नागिन 6 का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने सोशल मीडिया पर अपना नागिन लुक दिखाया है। नम्रता मल्ला ने इंस्टाग्राम पर अपना एक नया फोटोशूट शेयर किया है। जिसमें वह नागिन लुक को कॉपी करती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर हमेशा ट्रेंडिंग वीडियो शेयर करती रहती हैं और ऐसे में नागिन 6 को लेकर मच रहे शोर के बीचों बीच ही उन्होंने नागिन लुक को ही कॉपी कर डाला है।
फैंस को पसंद आ रहा हैं नम्रता मल्ला का अंदाज
वैसे तो फैन्स को नम्रता मल्ला का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। उनकी ये हालिया तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और फैन्स लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस फोटोशूट की हर एक तस्वीर में नम्रता मल्ला ने बोल्ड पोज दिए हैं।
नम्रता के फैंस ने तस्वीरों पर किए कमेंट
नम्रता मल्ला के फैंस ने तस्वीरों पर कमेंट किया है, 'वाह आग ही लगा दी आपने...।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'आप बेहद ही खूबसूरत हैं।' नम्रता मल्ला का जन्म मुंबई में हुआ था और यहीं से ही उन्होंने अपनी पढाई पूरी की है।
नम्रता मल्ला का दिल्ली में है डांस स्कूल
बता दें कि दिल्ली में नम्रता मल्ला का एक डांस स्कूल भी है। भोजपुरी फिल्मों में नम्रता मल्ला के डांस नंबर्स चार चांद लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर नम्रता काफी एक्टिव रहती हैं और अपने यूट्यूब चैनल पर वो फैन्स के लिए योगा, डांस और वर्कआउट से जुड़े वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव संग उनका नया गाना दो घूंट रिलीज हुआ था जो काफी हिट साबित हुआ।
Published on:
13 Feb 2022 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
