
लखनऊ. भोजपुरी सिंगर-एक्टर खेसारी लाल यादव (Bhojpuri Singer-Actor Khesari lal Yadav) और भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Actress Akshara Singh) का एक वीडियो सॉन्ग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो सॉन्ग को लोग यूट्यूब पर खूब पंसद कर रहे हैं। यह गाना फिल्म ‘साथिया’ के लिए खेसारी लाल यादव और अलका पहाड़िया ने गाया है। गाने ‘टन-टन करे’ के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और संगीत घुंघरू जी ने दिया है।
वायरल हो रहा है वीडियो
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव (Bhojpuri Singer-Actor Khesari lal Yadav) और अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Actress Akshara Singh) के भोजपुरी गाने ‘टन-टन करे’ (Bhojpuri Hot Song Tan-Tan Kare) वीडियो को अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह गाना 2015 में रिलीज हुआ था। ये गाना तेजी से फैंस के दिलों में अपनी जगह बना रहा है। खेसारी लाल यादव का यह गाना यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया तक खूब वायरल हो रहा है।
बिग बॉस ओटीटी में कंटेस्टेंट हैं अक्षरा
आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Actress Akshara Singh) इनदिनों सबसे बड़े टीवी रियलिटि शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss Ott) में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रही हैं। पहले एपिसोड से ही अक्षरा सिंह (Akshara Singh) चर्चा में बनी हुई हैं। बिग बॉस के घर में अक्षरा भोजपुरी भाषा के खिलाफ कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं। कई बार इस बात को लेकर दूसरे कंटेस्टेंट से लड़ाई हो चुकी है। अक्षरा मूलरूप से बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली हैं, लेकिन फिलहाल वो पूरे परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं।
Published on:
30 Aug 2021 12:55 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
