28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG गैस के कीमतों में भारी बढ़ोतरी, जानिए कितने रुपए में मिलेगा सिलेंडर

LPG दाम बढ़ोतरी: मार्च की शुरुआत में तेल कंपनियों ने अचानक कमर्शियल सिलेंडर के मूल्यों में 25.50 रुपए की वृद्धि की है। हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां LPG सिलेंडर कीमतों में संशोधन करती हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Vikash Singh

Mar 01, 2024

lpg_gas_price_hike.jpg

दाम बढ़ने के बाद यूपी की राजधानी लखनऊ में कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1909 रुपए हो गया है।

LPG दाम बढ़ोतरी: मार्च की शुरुआत में तेल कंपनियों ने अचानक कमर्शियल सिलेंडर के मूल्यों में 25.50 रुपए की वृद्धि की है। हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां LPG सिलेंडर कीमतों में संशोधन करती हैं।

हालांकि, डोमेस्टिक LPG सिलेंडर के कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बदलाव के बाद अब कमर्शियल 19 किलो गैस सिलेंडर 1769.50 रुपए का होगा।

लखनऊ में बड़ा बदलाव, जानिए किस शहर में कितना दाम
दाम बढ़ने के बाद यूपी की राजधानी लखनऊ में कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1909 रुपए हो गया है। लखनऊ में सिलेंडर के दाम में 26 रूपए की बढ़ोत्तरी हुई है। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर का दाम 24 रुपए बढ़ा है। वहीं, चेन्नई में 23.50 रुपए दाम बढ़ा है। बढ़े हुए दाम और यह नए दाम तुरंत लागू होंगे।

तेल कंपनियों ने सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर के मूल्यों में परिवर्तन किया है, घरेलू सिलेंडर में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का मूल्य 1795 रुपये, कोलकाता में 1911 रुपये, मुंबई में 1749 रुपये और चेन्नई में 1960.50 रुपये है।

डोमेस्टिक सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं
घरेलू सिलेंडर की कीमत में अभी तक कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, और इसकी कीमत मौजूदा कीमत पर बनी हुई है। दिल्ली में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है। घरेलू सिलेंडर के कीमत में आखिरी बार अगस्त, 2023 में 200 रुपए की कटौती की गई थी।