
बीजेपी ने ढाई साल बाद किया भाजयुमो का गठन, टीम में दिखा क्षेत्रीय और जातीय संतुलन
लखनऊ. ढाई साल बाद बीजेपी ने भाजयुमो यानी कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का गठन किया है। भाजयुमो के पदाधिकारी 2019 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इसमें जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को साधने के साथ ही निष्ठावान कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी गयी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के लंबे समय के अनुमोदन के बाद युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने महामंत्री, कार्यरकारिणी सदस्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ के संयोजक और सह संयोजक घोषित किए।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि संतुलित और सभी वर्ग के लोगों को प्राथमिकता दी गयी है। 2019 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर भाजयुमो के पदाधिकारियों का गठन किया गया है। इससे आने वाले दिनों में भाजपा के अभियान को मजबूती मिलेगी। भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष घोषित किए गए हैं। इसा के साथ सभी क्षेत्रों के अध्यक्ष, दो-दो महामंत्री और प्रकोष्ठ के संयोजक शामिल हैं।
इन्हें मिली है जिम्मेदारी
12 मंत्री सभी क्षेत्रों के अध्यक्ष और दो-दो महामंत्री तथा प्रकोष्ठ के संयोजक शामिल हैं। दो विधायकों बलिया के धनंजय सिंह और हरदोई के आशीष सिंह आशु को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी के साथ पिछड़े और दलितों में मजबूत समीकरण बनाए रखने के लिए दो विधायकों को भी मोर्चा में शामिल किया गया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अंबेडकरनगर के मिथिलेश त्रिपाठी, बांदा के अजीत गुप्ता, प्रतापगढ़ के सूरज सिंह सोमवंशी, मेरठ के वरुण गोयल, लखनऊ के राहुल राज रस्तोगी और साकेत शर्मा, बलिया के धनंजय कनौजिया, कानपुर के शिववीर सिंह भदौरिया, मिर्जापुर के चेतनारायण सिंह, वाराणसी की आयुषी श्रीमाली, हरदोई के आशीष सिंह आशु और एटा के अभिषेक दुबे को दी गयी है। इसके अलावा फैजाबाद के हर्षवर्धन सिंह, लखीमपुर खीरी के कमलेश मिश्र और सोनभद्र के देवेंद्र पटेल को महामंत्री बनाया गया है।
इन्हें दी गयी मंत्री पद की जिम्मेदारी
मंत्री पद की जिम्मेदारी के लिए मुरादाबाद के राजू कालरा, ललितपुर के प्रशांत द्विवेदी, कानपुर के प्रमोद विश्वकर्मा, मेरठ के राहुल त्यागी, बरेली के जवाहर लाल, मथुरा से कें.के गौतम, आजमगढ़ के पुरुषार्थ सिंह, नोएडा के सत्येंद्र नागर, बुलंदशहर के अखिल कुमार, जालौन के विकास श्रीवास्तव बाबा, सहारनपुर के रोहन त्यागी और मुजफ्फरनगर के नितीश मलिक चुने गए हैं। इसके अलावा बस्ती के अमरजीत मिश्र को कोषाध्यक्ष, इलाहाबाद के धनंजय शुक्ला को मीडिया प्रभारी और लखीमपुर खीरी के ललित मिश्र को सह कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है।
कार्यसमिति सदस्य के लिए चुने गए हैं ये
कार्यसमिति सदस्य के लिए लखनऊ के राघवेंद्र तिवारी, अनुज शाह, शिवेंद्र शाही, सिद्धार्थ अवस्थी, नेहा सिंह, मों शरीफ, बस्ती के अखंड प्रताप सिंह और हिमांशू पाल, सहारनपुर के रवि कश्यप और अनुज सैनी, आजमगढ़ से अजीत सिंह, नवनीत प्रताप राय, पुरनेंद्र सिंह, इटावा के मनीष पतरे, गोरखपुर के रवीश शुक्ला और मिथिलेश मल्ल, बाराबंकी के अमरजीत श्रीवास्तव, आगरा से दिव्या चौहान, रायबरेली से प्रियंक पाण्डे, बुलंदशहर से राहुल यादव और जालौन से सुदामा दीक्षित को चुना गया है। इसके अलावा प्रकोष्ठों के संयोजक अनुभव द्विवेदी और सह संयोजक के लिए संतोष जायसवाल को चुना गया है। मीनल गौतम को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की प्रदेश संयोजिका चुना गया है
Published on:
25 Jul 2018 01:58 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
