19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा संगठन के चुनाव होंगे इस तारीख से, तैयारियां हुईं शुरू

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति के फैसले ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की लोकप्रियता में दोगुना से ज्यादा इजाफा कर दिया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Aug 14, 2019

CM yogi

CM yogi

लखनऊ. जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) की समाप्ति के फैसले ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भाजपा (BJP) की लोकप्रियता में दोगुना से ज्यादा इजाफा कर दिया है। पहले यूपी में भाजपा की सदस्यता लेने वालों का औसत प्रति दिन लगभग तीन लाख था, लेकिन इस विधेयक के संसद में पारित होने के बाद यह संख्या बढ़कर प्रतिदिन औसतन 6.7 लाख तक पहुंच गई है। प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा के पदाधिकारियों, क्षेत्रों और जिलों के सदस्यता प्रमुखों की बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल (Sunil Bansal) ने कहा कि सदस्यता अभियान में यूपी भाजपा देश में नंबर एक पर है। 20 अगस्त तक अभियान चलना है। बचे सात दिनों में प्रयास किया जाए कि नए सदस्यों की संख्या 80 लाख तक पहुंच जाए। बैठक में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, गोविंद नारायण शुक्ल, विद्यासागर सोनकर, अशोक कटारिया, सलिल विश्नोई और प्रदेश मंत्री नीलिमा कटियार ने भी हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें- Independence Day: तबके डाकुओं में भी हिलोरे मारती थी देशभक्ति की भावना, अंग्रेजों के ऐसे छुड़ाए थे छक्के

सुनील बंसल ने बैठक में बताया कि 13 अगस्त तक नए और पुराने मिलाकर कुल 1 करोड़ 36 लाख 36 हजार 316 सदस्य बनाए जा चुके हैं। देश में भाजपा की सदस्यता में प्रदेश का हिस्सा 30 प्रतिशत से अधिक हो गया है। सी ग्रेड के बूथों जहां भाजपा का कोई सदस्य नहीं था, जिन बूथों पर भाजपा लगातार हारती थी, ऐसे बूथों पर वहां के मतदाताओं की संख्या के 60 से 70 प्रतिशत लोगों को सदस्य बनाने में सफलता मिली है। इसी बीच भाजपा ने 16 अगस्त से सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू करने की योजना बनाई है। सक्रिय सदस्यों के सत्यापन काम 26 से 31 अगस्त तक होगा। इसके लिए प्रदेश के किसी पदाधिकारी को भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें- रुस से लौटे सीएम योगी ने तुंरत की प्रेस वार्ता, की बहुत बड़ी घोषणा, किसानों के लिए आई खुशखबरी

1 सितंबर से संगठन के चुनाव
भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि संगठनात्मक परिसीमन का काम निपटाकर 1 सितंबर से संगठन के चुनाव शुरू करा दिए जाएंगे। ध्यान रहे कि भाजपा ने प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक को संगठन के लिहाज से बने सेक्टर, मंडल और मतदान केंद्रों के पुनर्गठन की जिम्मेदारी सौंपी है। निर्णय के मुताबिक तीन दिन में बूथ, दो दिन में मंडल और एक दिन में जिले का चुनाव कराया जाएगा। बैठक में प्रदेश सदस्यता प्रमुख और उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने सभी क्षेत्र और जिलों के सदस्यता प्रमुखों से जानकारी ली और सदस्यता सत्यापन अधिकारियों के नामों की घोषणा की।

ये भी पढ़ें- गौवंशों की मौत पर जिलाधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई, इन्हें किया निलंबित, दर्ज कराया मुकदमा