25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरली मनोहर जोशी, कलराज सहित 48 सांसदों का कटेगा टिकट, यह है नाराजगी की वजह

भाजपा ने नाराजगी जताते हुए मुरली मनोहर जोशी, कलराज सहित 48 सांसदों का टिकट काटेगी।

2 min read
Google source verification
bjp cancel ticket 48 MPs with Murali Manohar Joshi and Kalraj in up

मुरली मनोहर जोशी, कलराज सहित 48 सांसदों का कटेगा टिकट, यह है नाराजगी की वजह

लखनऊ. भाजपा के आंतरिक सर्वे में एक चौकाने वाली बात सामने आई है। 2019 में होने वाले लोक सभा चुनाव को लेकर वर्तमान में जो गतिविधियां सामने आ रही है। उनको देखते हुए भाजपा अपनी पार्टी से मुरली मनोहर जोशी, कलराज सहित 48 सांसदों का टिकट काटेगी। अब भाजपा ने 2019 के लोकचुनाव में जीतने के लिए कुछ कड़े मापदंडों को अपनाने का काम कर रही है।

न्यू इंडिया यंग इंडिया का खाका तैयार

भाजपा ने अब सर्वे के दूसरे चरण पर काम प्रारम्भ कर दिया है। इसमें नाराजगी वाली सीटों पर स्थिति सुधारने के लिए भाजपा ने वैकल्पिक उम्मीदवारों के नाम भी मंगाने शुरू कर दिए हैं। इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव में जीतने के लिए मोदी और शाह की जोड़ी ने न्यू इंडिया यंग इंडिया का खाका तैयार किया है। जिसमें केवल युवा नेताओं को शामिल किया जाएगा।

नई रणनीति पर काम प्रारम्भ

जब पिछले विधानसभा चुनावों में सत्ता विरोधी लहर वाली सीटों पर मौजूदा विधायकों के टिकट काटने में भी पार्टी ने कोई नरमी नहीं दिखाई थी। इसलिए भाजपा द्वारा अब तीसरी पीढ़ी का नेतृत्व उभारने के लिए नई रणनीति पर काम प्रारम्भ किया जा रहा है। जब भाजपा ने यूपी के सभी सांसदों की रिपोर्ट मंगाई तो यूपी में मुरली मनोहर जोशी, कलराज सहित 48 सांसद ऐसे मिले जिनसे भाजपा बहुत नाराज हुई है। इसलिए अब भाजपा ने मुरली मनोहर जोशी, कलराज सहित 48 सांसदों की क्षेत्र में निष्क्रियता और खराब छवि को देखते हुए उनके टिकट काटने का फैसला लिया है।

75 साल से अधिक आयु वालों को नहीं मिलोगा टिकट

अब भाजपा ने 2019 के लोकचुनाव को जीतने के लिए मापदंड अपनाएगी। जिसमें 75 साल से अधिक आयु वालों को सांसदों को भाजपा टिकट नहीं देगी। इसके अलावा मुरली मनोहर जोशी, कलराज सहित 48 सांसदों का टिकट काटने का जो फैसला लिया है। उन लोगों की 75 वर्ष पूरी हो चुकी है। इसलिए मुरली मनोहर जोशी, कलराज सहित 48 सांसदों का टिकट काटना तय है।

जानें किन राज्यों में कितनी सीटों पर नाराज है भाजपा

राज्य - कुल सीट - भाजपा नाराजगी

उत्तर प्रदेश - 71 - 48

राजस्थान - 25 - 13

मध्य प्रदेश - 26 - 16

महाराष्ट्र - 23 - 17

बिहार - 22 - 12

झारखंड - 12 - 05

हरियाणा - 07 - 07

उत्तराखंड - 05 - 03

पंजाब - 02 - 02

चंडीगढ़ - 01 - 01

अन्य राज्य - 87 - 28

जानें क्या है रणनीति

सूत्रों के मुताबिक सामने आया है कि भाजपा अब उत्तर प्रदेश के साथ साथ ओडिशा, आंध्र, तेलंगाना, बंगाल में सीटें बढ़ाने की रणनीति पर अमित शाह 3 माह से कार्य कर रहे हैं। भाजपा के मुताबिक ओडिशा में बीजू जनता दल के नवीन पटनायक, बंगाल में टीएमसी की ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश में टीडीपी के चंद्राबाबू नायडू और तेलंगाना में टीआरएस के के. चंद्रशेखर राव के खिलाफ सत्ता विरोधी माहौल पाया गया है।