25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा को झटका, इन नेताओं ने सैकड़ों समर्थकों संग थामा सपा का दामन

चुनाव से पहले दल बदलने का दौर जारी है। इसी कड़ी भारतीय जनता पार्टी को झटका देते हुए कई नेताओं ने रविवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Mar 03, 2019

Akhilesh

Akhilesh

लखनऊ. चुनाव से पहले दल बदलने का दौर जारी है। इसी कड़ी भारतीय जनता पार्टी को झटका देते हुए कई नेताओं ने रविवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की उपस्थिति में इलाहाबाद हाईकोर्ट के सैकड़ों वकील हृदय लाल मौर्य की अगुवाई में भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- नितिन गडकरी ने भाजपा सांसद को दिया बड़ा काम, कहा- इस राज्य के मुख्यमंत्री से कर लें बात, आचार संहिता से पहले करना है यह काम

भाजपा के यह नेता भी हुए सपाई-

इसके अतिरिक्त ललितपुर के पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा के नेतृत्व में सर्वश्री जगदीश कुशवाहा (पूर्व जिलाध्यक्ष कुशवाहा समाज) सहित झांसी और ललितपुर के सैकड़ों लोगों ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जौनपुर जनपद के प्रमोद कुमार मौर्य अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी के सदस्य बने। इस मौके पर सर्वश्री नागेन्द्र सिंह पटेल सांसद, पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, आर.पी. निरंजन, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, सदस्य विधानपरिषद अरविन्द कुमार सिंह, शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मानसिंह, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश अम्बेडकर और पूर्व चेयरमैन रमेश खटिक उपस्थित रहे।